<
Categories: मनोरंजन

2026 में असली 6 नायकों की कहानियां बड़े पर्दे पर सच्ची घटनाओं पर आधारित

2026 की 6 बॉलीवुड फिल्मेंं , जो वास्तविक घटनाओं और असली व्यक्तित्वों पर आधारित हैं. जैसे ikkis ,Boder-2 , paaraasakti, Veer Murarbaj, Battle of Galwan, Ilaiyaraaja Biopic,

Bollywood True Story Moveis: यह साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास साबित होने वाला है.आपको बता दें की इस साल सिनेमाघर में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि इतिहास, देशभक्ति, सामाजिक आंदोलनों और असली नायकों की प्रेरक कहानियों की गवाह बनेंगे.  ये कहानियाँ दर्शकों को गर्व, संवेदना और सोचने की एक नई दिशा देने वाली हैं. बड़े बजट के साथदमदार स्टारकास्ट और सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फ़िल्में दर्शकों को भावनात्मक और गर्व से भर देने का वादा कर रही हैं. आइए जानते हैं 2026 में रिलीज़ होने वाली इन 6 बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो वास्तविक घटनाओं और असली व्यक्तित्वों पर आधारित हैं. 

इक्कीस

यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अर्जुन खेत्रपाल की अविश्वसनीय बहादुरी की कहानी है . जो सैनिक की वीरता को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करती है.  इसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में जो साहस और बलिदान दिखाया, वह भारतीय सैन्य इतिहास में अमर हो गया. साथ ही यह दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है.  फिल्म श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है. इक्कीस फिल्म 1 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है. आप इसे अपने नज़दीकी सिनेमा घर में जाकर देख सकते हैं.

पारासक्ति

1960 के दशक के द्राविड़ आंदोलन पर आधारित यह फ़िल्म राजनीति, भाषा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को गहराई से दर्शाती है.  ‘पारासक्ति’ केवल एक राजनीतिक कहानी नहीं, बल्कि पहचान और अधिकारों के लिए उठी आवाज़ों का ऐतिहासिक दस्तावेज़ है.  इस फिल्म में मुरली और श्रीलीला लीड किरदारों में हैं. यह फिल्म सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी है और यह 14 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है.

बॉर्डर 2

सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती यह फ़िल्म लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई (1971) को नए दृष्टिकोण से पेश करेगी. युद्ध की रणनीति, सैनिकों का जज़्बा और आपसी भाईचारा — सब कुछ बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा. 23 जनवरी को यह फिल्म रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में मुख्य कलाकार सुनील देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी है. 

वीर मुरारभाजी

यह ऐतिहासिक फ़िल्म मुरारभाजी देशपांडे, छत्रपति शिवाजी महाराज के महान योद्धा, की अद्वितीय वीरता पर आधारित है. आख़िरी सांस तक लड़ने वाले इस मराठा सेनानी की कहानी साहस, निष्ठा और बलिदान की मिसाल पेश करती है. यह फिल्म 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई भारत-चीन झड़प पर आधारित है. यह फिल्म आधुनिक भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को दर्शाएगी. के कैसे हथियारों के इस्तेमाल पर पाबंदी होने के बावजूद भारतीय सैनिकों ने बिना गोलियों के लड़ाई की थी.  इस संघर्षपूर्ण मुठभेड़ की कहानी को बड़े परदे पर प्रभावशाली ढंग से उतारा गया है. यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली है. 

इलैयाराजा बायोपिक

यह फिल्म संगीत की दुनिया के दिग्गज संगीतकारों में से एक इलैयाराजा की ज़िंदगी पर आधारित है. यह फिल्म उनके संघर्ष, साधना और संगीत की अद्भुत यात्रा को दर्शाएगी. गाँव से लेकर वैश्विक पहचान तक का उनका सफर संगीत प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक अनुभव होगा। फिल्म उनके पहलुओं को पर्दे पर लाने का वादा करती है. 2026 में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है.

Mansi Sharma

Recent Posts

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST