<
Categories: मनोरंजन

3 ‘बदनाम’ फिल्में, जिनके गानों के लिरिक्स हैं ‘अश्लील’, बैन करने की उठी मांग! रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर हुई ब्लॉकबस्टर

Bollywood Double Meaning Songs: बॉलीवुड की 3 ऐसी बड़ी सुपरहिट फिल्में हैं, जिनके एक गानें इतने बदमान हुई है की उन्हें कई जगहों से बैन तक कर दिया गया हैं. आइये जानते हैं यहां कौन से है वो बॉलीवुड के डबल मीनिंग सॉन्ग

Most Double Meaning Songs in Blockbuster Bollywood Movies: गानों के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती है, भले ही फिल्म की कहानी कोई खास ना हो लेकिन सुपरहिट गाने से फिल्म चर्चा में आ जाती है, यही वजह है कि कई सुपरहिट फिल्मों की पहचान ही सिर्फ गानों से होते है और लोग गाना सुनकर फिल्म का नाम बता सकते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म का गाना बहुत पॉप्युलर हो जाता है, लेकिन फिर भी ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती जैसे फेमस रेडियो चैनल पर नहीं बजाया जाता है, ऐसी ही बॉलीवुड की 3 ऐसी बड़ी सुपरहिट फिल्में हैं, जिनके एक गाने इतना बदनाम हुए कि उन्हें कई जगहों से बैन किया गया. आइये जानते हैं उन फिल्मों के बारे में

ये हैं बॉलीवुड की 3 सबसे ‘बदनाम’ फिल्में

हम बात करे रहे हैं बॉलीवुड फिल्में विधाता, खलनायक और राजाबाबूजिन्हें पूरा बॉक्स ऑफिस हिला दिया और सुपरहिट साबित हुई. इस 3 तिनों फिल्मों के गानें भी एक से बड़कर एक थे और  वो भी बेहद हिट हुए थे, लेकिन फिर भी ऑल इंडिया रेडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिए गए   

फिल्म विधाता का गाना ‘सात सहेलियां खड़ी-खड़ी’

सबसे पहले बात करते हैं 3 दिसंबर 1982 को रिलीज हुई संजय दत्त, संजीव कुमार और शम्मी कपूर की फिल्म विधाता ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन दे कर 8 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और फिल्म सुपरहिट साबीत हुई थी. फिल्म में कुल 5 गाने थे, जिसमें से ‘सात सहेलियां खड़ी-खड़ी, फरियाद सुनाएं खड़ी-खड़ी’ एक फॉक सॉन्ग था. इस गाने को अश्लील बताते हुए ऑल इंडिया रेडियो पर बैन कर दिया गया था.

फिल्म खलनायक का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’

दसरी है संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक, जो अगस्त 1993 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ऐसी धमाकेदार कमाी की थी और सभी को हिला कर रख दिया था. फिल्म के सभी गाने भी बेहद हिट हुए थे और सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही 1 करोड़ ऑडियो कैसेट बिक गए थे. लेकिन फिल्म खलनायक के एक गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ को जिसे माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. इस गाने को बैन करने की मांग की गई, जिसकी वजह से इस ऑल इंडिया रेडियो ने बैन कर दिया था.

फिल्म ‘राजाबाबू’ का गाना ‘सरकाय लेओ खटिया जाड़ा लगे’

तीसरी फिल्म है 1994 को रिलीज हुई गोविंदा की ‘राजाबाबू’ जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में गोविंदा के साथ अहम किरदार में करिश्मा कपूर नजर आई थी. इसके अलावा फिल्म में कादर खान, अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार थे. फिल्म ‘राजाबाबू’ के एक गाने ‘सरकाय लेओ खटिया जाड़ा लगे’ पर बहुत विवाद हुआ था, इस गाने अश्लील बताते हुए ऑल इंडिया रेडियो ने बैन कर दिया था. ‘सरकाय लेओ खटिया जाड़ा लगे’ को फूहड़ तरीके से गोविंदा-करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था. लेकिन  फिल्म ‘राजाबाबू’ बॉक्स ऑफिस पर सुपहिट साबीत हुई थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST