<
Categories: मनोरंजन

खुद से शादी करने वाली महिला ने 1 साल में ही खुद को दिया ‘डिवोर्स’, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर!

ब्राजील की मॉडल सुलेन कैरी ने खुद से शादी (सोलोगैमी) करने के ठीक एक साल बाद अब खुद को तलाक दे दिया है. उन्होंने अपनी इस अनोखी शादी को बचाने के लिए थेरेपी भी ली, लेकिन अंत में खुद के साथ रिश्ते को बहुत थका देने वाला पाया. अब सुलेन अकेलेपन से ऊब चुकी है और अपनी जिंदगी में किसी दूसरे पार्टनर की तलाश के लिए तैयार है.

ब्राजील की एक मशहूर मॉडल और इन्फ्लुएंसर, सुलेन कैरी (Suellen Carey), इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के एक हैरान कर देने वाले फैसले को लेकर चर्चा में है.  सुलेन ने करीब एक साल पहले दुनिया को तब चौंका दिया था जब उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि खुद से ही शादी रचा ली थी.  इस तरह की शादी को ‘सोलोगैमी’ (Sologamy) कहा जाता है. लेकिन अब खबर आ रही है कि सुलेन ने खुद से ही तलाक (Divorce) ले लिया है, क्योंकि उन्हें अपना ही साथ अब भारी लगने लगा है.

शादी बचाने के लिए ली थी थेरेपी

हैरानी की बात यह है कि सुलेन ने इस ‘अनोखे रिश्ते’ को निभाने की पूरी कोशिश की.  जब उन्हें अपने साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत होने लगी, तो उन्होंने खुद के साथ ही ‘कपल थेरेपी’ के 10 सेशन भी लिए.  उन्होंने सोचा था कि थेरेपी से वे खुद को बेहतर समझ पाएंगी और यह रिश्ता चल जाएगा.  लेकिन अंत में उन्होंने माना कि खुद के साथ इस तरह बंधे रहना काफी थका देने वाला और तनावपूर्ण (Exhausting) अनुभव था.

अकेलेपन और बोरियत ने बदला फैसला

तलाक की वजह बताते हुए सुलेन ने कहा कि खुद के साथ शादीशुदा रहना उन्हें बहुत अकेला महसूस कराने लगा था. उन्हें एहसास हुआ कि वे खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रही थी, जिससे उनकी मानसिक शांति भंग हो रही थी.  उन्होंने महसूस किया कि जिंदगी में किसी और का साथ होना भी जरूरी है. अब वे खुद के साथ इस बंधन को खत्म करके किसी दूसरे पार्टनर की तलाश के लिए तैयार है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

सुलेन की यह कहानी जैसे ही इंटरनेट पर आई, लोग दंग रह गए.  जहां कुछ लोग इसे ‘अटेंशन पाने का तरीका’ बता रहे है, वहीं कुछ इसे मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-प्रेम (Self-love) से जोड़कर देख रहे है.  सुलेन का यह कदम उन लोगों के लिए एक मिसाल या सबक बन गया है जो ‘सोलोगैमी’ को एक ट्रेंड के रूप में देख रहे थे.  फिलहाल, सुलेन अपनी इस ‘आजादी’ से खुश है और नए सफर की शुरुआत कर रही है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST

Air India Flight: आसमान में फिर मची चीख-पुकार! एयर इंडिया विमान में उठा धुआं, पायलट की ‘Mayday’ कॉल और फिर…

बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…

Last Updated: March 31, 2026 20:38:56 IST

Funny Jokes: पृथ्वी गोल है… ये किसने साबित किया? पप्पू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: March 31, 2026 20:23:43 IST

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:15:14 IST