<
Categories: मनोरंजन

फिर गूंजा जपनाम, वापस आया बाबा निराला का खौफ, बॉबी देओल ने शुरू की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग

Aashram 4: बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में लौट रहे हैं, जबकि अदिति पोहनकर समेत कई पुराने कलाकार भी सीजन 4 का हिस्सा हैं. हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है.

Aashram 4: बॉबी देओल के फैंस के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने 22 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की. इस सीजन में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे.

प्रकाश झा ने खास अंदाज में किया ‘आश्रम 4’ का ऐलान

आश्रम 4 की शुरुआत की जानकारी प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके दी. तस्वीर में ‘आश्रम 4’ लिखा हुआ क्लैपरबोर्ड नजर आया. इसके साथ मेकर्स ने नए अध्याय के शुरू होने का संकेत दिया. पोस्ट सामने आते ही सीरीज के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया. सीरीज की सबसे बड़ी खासियत बॉबी देओल का बाबा निराला वाला किरदार रहा है. चौथे सीजन में भी वह इसी भूमिका में वापसी कर रहे हैं. ‘आश्रम’ में बाबा निराला के किरदार ने बॉबी देओल के करियर को एक नई पहचान दी और उन्हें ओटीटी पर खास लोकप्रियता मिली.

पम्मी समेत ये किरदार भी आएंगे नजर

चौथे सीजन में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर पम्मी के किरदार में लौट रही हैं. वहीं चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, तृषा चौधरी और अन्य कलाकारों के भी सीरीज से जुड़े रहने की जानकारी सामने आई है. कहानी पिछले सीजन में जहां पहुंची थी, वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है.

फिर दिखेगा सत्ता, अपराध और आस्था का खेल

‘आश्रम’ की कहानी धर्म और आस्था की आड़ में चलने वाले अपराध, राजनीति और सत्ता के खेल को दिखाती रही है. पिछले सीजन में पम्मी ने बाबा निराला के खिलाफ मोर्चा खोला था, जबकि बाबा की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ता दिखाई दिया था. ऐसे में चौथे सीजन में कहानी किस दिशा में जाएगी, इसको लेकर दर्शकों में उत्सुकता है.

रिलीज डेट का अभी नहीं हुआ ऐलान

शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है. वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि चौथा सीजन बाबा निराला की कहानी का आखिरी अध्याय होगा या इसके बाद कहानी आगे भी बढ़ेगी.

sharma ranjana

Recent Posts

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद Aayush Wellness के शेयरों में करीब 7% की तेजी

FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…

Last Updated: November 12, 2026 12:07:09 IST

Pakistan: सोने की खदान के चक्कर में पाकिस्तान में खूनी खेल! 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, आखिर कौन कर रहा है हमला?

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से…

Last Updated: November 12, 2026 12:00:58 IST

UP-बिहार की शादियों में धूम मचाता है ये ठेठ देहाती गाना, ढोलक की थाप पर दहेज को लेकर महिलाएं देती हैं धमकी

Evergreen Song: UP-बिहार में शादी के मौके पर ढोलक पर काफी गाने बजाए जाते हैं.…

Last Updated: November 12, 2026 11:52:36 IST

Cupid शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का नया हाई, रेवेन्यू 122% बढ़ा, मुनाफे में 133% का उछाल

Cupid के शेयर 8% चढ़कर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे. Q2 में मुनाफा 133%…

Last Updated: November 12, 2026 11:41:40 IST

Caught On CCTV: ‘5 हजार दो, FIR दर्ज कराओ…’ लखनऊ में वर्दीधारी सिपाही की रिश्वतखोरी CCTV में कैद; पुलिस महकमे में हड़कंप

Caught On CCTV: लखनऊ के रहीमाबाद थाने के सिपाही प्रेम नारायण पर मुकदमा दर्ज कराने…

Last Updated: November 12, 2026 11:02:55 IST