सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रिया बक्शी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोग महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं.
एक्ट्रेस प्रिया बक्शी
Priya Bakshi Viral Video: हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया बक्शी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना डरावना अनुभव लोगों के साथ शेयर किया, जो चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो ने लोगों को शॉक में डाल दिया. साथ ही वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है. दरअसल, प्रिया बक्शी के साथ 14 फरवरी 2026 को एक ऐसा एक्सपीरिएंस फेस करना पड़ा, जिसने उन्हें डर में डाल दिया है. उन्होंने बताया कि बांद्रा से घर लौटते समय ऑटो ड्राइवर एक अनजान रास्ते पर ऑटो ले गया, जिससे वे डर गईं और उन्होंने तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वायरल वीडियो से उनका डर साफ तौर पर समझा जा सकता है.
दरअसल, प्रिया बक्शी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कहती हैं कि गूगल मैप पर रास्ता नहीं दिख रहा है. इस पर ड्राइवर कहता है कि मैप रूट नहीं बता रहा है लेकिन ये रास्ता ठीक है. इसके बाद प्रिया घबराते हुए ऑटो रोकने की बात कहती हैं और पुलिस को कॉल करने की धमकी देती हैं.
हालांकि कुछ देर बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और उसने कहा कि अगर पता नहीं है तो यहां मत आया करो. ये हमारा एरिया है और हम रास्ते जानते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ऑटो से उतर गईं और उन्होंने कहा कि नॉर्थ इंडियन होने के कारण उन्हें गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने साफ कर दिया कि ये एक पेड़ कलेबोरेशन का हिस्सा था लेकिन इसके बावजूद वो डर गई थीं.
वीडियो वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने कहा कि मुंबई के छोटे रास्ते आम बात हैं. कुछ लोगों ने ड्राइवर के रवैये को गलत बताया. इसके साथ ही मुंबई जैसे महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठा. कुछ लोगों ने सलाह दी कि देर रात सफर करते समय भरोसेमंद ऐप से कैब बुक करके ही बाहर निकलें.
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…
DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…
बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…