Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Viral Video: ‘ज्यादा जूम मत करना…’, कैमरा देखते ही भड़कीं करिश्मा कपूर; लगाई लताड़

Viral Video: ‘ज्यादा जूम मत करना…’, कैमरा देखते ही भड़कीं करिश्मा कपूर; लगाई लताड़

Karishma Kapoor Reaction: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पैप्स के सामने पोज दे रही थी. उसी वक्त उन्होंने पैपराजी से कहा कि वह फोटोज क्लिक करने के लिए पीछे से जूम ना करें. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-29 16:53:28

Mobile Ads 1x1

Karishma Kapoor Reaction: करिश्मा कपूर ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के सेट के बाहर पोज देते समय पैपराज़ी से ज़ूम न करने का अनुरोध किया. अभिनेत्री का एक हालिया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफरों से कैमरे में कैद करते समय हिदायत देती नजर आ रही हैं. अब इस पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज के तौर पर नजर आईं। इस मौके पर वह अपने साथी जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ सेट के बाहर पैपराजी के सामने पोज देती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को गलत एंगल से फोटो खींचने के लिए डांटा. इस छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक जगहों पर निजी सीमाओं और प्राइवेसी को लेकर नई बहस छेड़ दी.

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रियाएं

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के वीडियो पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूज़र ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि इतनी बुनियादी बात भी लोगों को समझानी पड़ रही है. एक अन्य यूज़र ने इसे काफी निराशाजनक बताया. वहीं तीसरे यूज़र ने तंज कसते हुए टिप्पणी की कि यह स्थिति विडंबनापूर्ण है, जहां दो बच्चों की मां, एक स्थापित अभिनेत्री और सबसे बढ़कर एक महिला को लोगों से समाज में सामान्य और सभ्य व्यवहार करने की अपील करनी पड़ रही है.

यह खबर भी पढ़ें: खूबसूरती में करिश्मा और करीना को भी छोड़ा पीछे, 45 की उम्र में भी 25 की लगती हैं कपूर खानदान की ये बेटी, जानें क्या है ग्लोइंग स्किन का राज

करिश्मा कपूर के बारे में

1990 के दशक की सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा कपूर , गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में जज के रूप में नजर आएंगी. यह शो 9 मई, 2026 को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. हाल ही में जारी किए गए इसके प्रोमो में जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं और यह संकेत देता है कि यह सीजन बॉलीवुड शैली और फ्रीस्टाइल नृत्य प्रदर्शनों के मिश्रण पर आधारित होगा.

MORE NEWS