Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Aditya Pancholi Case: एक्टर आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप लगाना वाली अभिनेत्री नहीं आ रही पुलिस के सामने, अब हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया?

Aditya Pancholi Case: एक्टर आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप लगाना वाली अभिनेत्री नहीं आ रही पुलिस के सामने, अब हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिया?

Aditya Pancholi News: अभिनेता आदित्य पंचोली पर एक अभिनेत्री ने नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया था. इस मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. वहीं आदित्य पंचोली और उनके वकील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पंचोली के वकील का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है.

Written By:
Last Updated: February 12, 2026 19:34:23 IST

Mobile Ads 1x1

Aditya Pancholi Case Update: अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े रेप मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट को बताया गया कि शिकायतकर्ता अभिनेत्री अब तक पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं. अभिनेत्री को अब तक 11 बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह पेश नहीं हुई है. इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है और स्पष्ट किया है कि अगली तारीख पर उनकी उपस्थिति जरूरी होगी.

गौरतलब है कि आदित्य पंचोली ने कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है. यह मामला मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए थे.

अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर क्या-क्या लगाए हैं आरोप?

आरोप के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में करियर के शुरुआती दौर के दौरान आदित्य पंचोली ने उन्हें नशीला पदार्थ दिया और उनके साथ रेप किया. अभिनेत्री का दावा है कि ये घटनाएं साल 2004 से 2009 के बीच की हैं, जब पंचोली ने कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल किया और जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

अभिनेत्री की शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी निजी तस्वीरें लीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय तक दबाव में रखा. इसी आधार पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना.

आदित्य पंचोली और उनके वकील का क्या है कहना?

वहीं आदित्य पंचोली और उनके वकील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पंचोली के वकील का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है. शिकायत समय-सीमा के काफी बाद दर्ज की गई है और इसके पीछे निजी रंजिश है.

MORE NEWS