Dacoit Trailer: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक्ट्रेस का एक्शन मोड देखने को मिला है.
Dacoit movie trailer
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकर का एक्शन अवतार नजर आने वाला है. अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘डकैत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अदिवी शेष और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.
फिल्म ‘डकैत’ के निर्माताओं ने 2 मिनट 24 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज किया है. इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे से शादी करने का सपना देखते हैं. साथ ही शादी के बाद वे एक बच्चे के साथ खुशहाल परिवार बसाना चाहते हैं. लेकिन फिर ऐसा मोड़ आता है कि दोनों की जिंदगी में भूचाल आ जाता है. जूलिएट के साथ एक ऐसा हादसा होता है, जिससे सब बर्बाद हो जाता है. ट्रेलर में मृणाल ठाकुर का एक एक्शन मोड दर्शकों को प्रभावित कर रहा है.
‘डकैत’ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे गलत तरीके से दोषी ठहराया जाता है और जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन जेल से भागने के बाद वह बदले की आग में जलते हुए लौटता है. उसका निशाना वह महिला है जिसने उसे धोखा दिया था. एक ऐसा धोखा जिसने उसकी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया और उसकी किस्मत को हमेशा के लिए बदल दिया. हालांकि, कहानी सीधी-सादी नहीं रहती.
‘डकैत- अ लव स्टोरी’ फिल्म छायाकार शेनेल देव की पहली निर्देशित फिल्म है. यह फिल्म आदिवी शेष द्वारा लिखित कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. वहीं अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…
MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…
AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…