Weather Update 12 December 2025: उत्तर में बढ़ती ठंड के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने अभी दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है.
Weather Update 12 December 2025
Weather Update 12 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार पड़ रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों के लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) के मौसम की बात करें तो यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में शीतलहर ने लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. लोग सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर और पूर्वी भारत के 13 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. सुबह के अलावा शाम को भी लोगों को घने कोहरे के चलते कम विजीबिलिटी से दिक्कत आ सकती है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 48-72 घंटों के दौरान दस्तक दे रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा बर्फबारी का भी अलर्ट है.
उत्तर भारत से जहां बारिश नदारद है तो दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून कमजोर पड़ा हुआ है. बावजूद इसके दक्षिण के कई राज्यों में IMD की ओर से हल्की बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 और 13 दिसंबर को अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में भारी बारिश होने का अलर्ट है. कर्नाटक में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, जबकि केरल में IMD ने बारिश की किसी संभावना से इन्कार किया है. दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु की बात करें तो यहां के आंतरिक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. तेलंगाना में ठंड में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी शुक्रवार को सुबह के दौरान ठंडी हवा चल रही है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. वहीं, कोहरे ने भी दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी हल्की से हल्का धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है. दिल्ली-NCR में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं. वहीं वीकेंड पर ठंड में इजाफा होने की पूरी संभावना है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के बिहार और यूपी में ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करने के लिए तैयार है. आने वाले दिनों में उत्तराखंड के नैनीताल और चमोली में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा. कमोबेश हिमाचल के मनाली और शिमला में भी यही स्थिति बरकरार रहेगी. बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, पूर्णिया और गया में कोहरे से सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, आगरा, बहराइच और बरेली में घना कोहरा लोगों का आवागमन बाधित कर सकता है.
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद शनिवार से सोमवार तक (13 से 15 दिसंबर) उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी. इसके अलावा पूरे राज्य में तेजी से ठंड में इजाफा होगा.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…