Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने स्क्रीन पर मचाया था धमाल, अब ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने स्क्रीन पर मचाया था धमाल, अब ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

Taal Film Sequal: हाल ही में सुभाष घई ने एक बार फिर से दर्शकों के मन में 'ताल 2' को लेकर उत्सुकता जगा दी है. 1999 में रिलीज हुई फिल्म को कल्ट क्लासिक माना जाता है, जिसे सुभाष घई ने लिखा, निर्मित, संपादित और निर्देशित किया था.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 10:43:09 IST

Mobile Ads 1x1

Taal Film Sequal: हाल ही में सुभाष घई ने एक बार फिर से दर्शकों के मन में ‘ताल 2’ को लेकर उत्सुकता जगा दी है. 1999 में रिलीज हुई फिल्म को कल्ट क्लासिक माना जाता है, जिसे सुभाष घई ने लिखा, निर्मित, संपादित और निर्देशित किया था. 

अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की मुख्य भूमिकाओं के साथ-साथ फिल्म में अमरीश पुरी और आलोक नाथ ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म निर्माता सुभाष घई ने ‘ताल’ के संभावित सीक्वल को लेकर बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है.

तैयार हो चुकी है स्क्रिप्ट 

निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पुष्टि की कि ‘ताल 2’ की पटकथा लगभग पूरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस पर चर्चा जारी है. टीम अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सही समय का विचार कर रही है. स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में सुभाष घई ने सीक्वल की प्रगति के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने प्रशंसकों की लंबे समय से चली आ रही मांग का जिक्र किया. फिल्म निर्माता ने यह भी बताया कि दर्शकों का इस फिल्म से आज भी भावनात्मक जुड़ाव है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया था पोस्ट 

सुभाष घई की इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था. इस संदेश ने प्रशंसकों और फिल्म जगत के जानकारों का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “शांति या जुनून? ब्रह्मांडीय या दिखावटी? आंतरिक या बाहरी? यही है ‘ताल’ की कहानी एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का मैंने साहस किया. बिना विलेन के, बिना यौन संबंध के, बिना हिंसा के. यह कहानी आज भी GenZ और Alpha पीढ़ी को पसंद आती है और यादगार बन गई है. क्या हम ‘ताल’ 2 बना सकते हैं? आज यही सवाल मेरे मन में है.”

सुभाष घई ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैंने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें एक सवाल है और दर्शक इसका जवाब देंगे. मैं 15 साल से इस सवाल का सामना कर रहा हूं, ‘आप दोबारा ताल कब बनाने जा रहे हैं?’ उस ताल की जो एनर्जी है, कितनी पावरफुल है कि आज के जेन-ज़ी भी मुझे बोल रहे हैं ताल बनाएं. लेकिन ताल का विषय जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल है उसका पूरा स्क्रिप्ट हम लगभग पूरा कर चुके हैं और अभी हम सोच रहे हैं ये सही समय है, शायद हमें इसे बनाना चाहिए.

MORE NEWS