<

Akshara Singh Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा अक्षरा सिंह का नया गाना, आप भी देखकर बोलेंगे-वाह

Akshara Singh Bhojpuri Song:  भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सॉन्ग ‘दगाबाज रंगबाज’ यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही चर्चा में आ गया है. इस सॉन्ग में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के डांस मूव्स की चर्चा हो रही है.

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) लगातार चर्चा में रहती हैं. कभी अपने बयानों के चलते तो कभी अपने कॉस्टार के साथ विवादों के कारण. यह अलग बात है कि अक्षरा सिंह लगातार भोजपुरी सिनेमा कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं. वह हमेशा अपनी एक्टिंग, गायकी और डांस के लिए चर्चा में रहती हैं. इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैन्स के लिए नया गाना लेकर आई हैं. पिछले दिनों अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दगाबाज रंगबाज’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ. इसमें दर्शक उन्हें बहुत पसंद कर रहे है. 

अक्षरा का  शेरनी अवतार हो रहा वायरल

अक्षरा सिंह का नया सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं ओर इस गाने में एक्ट्रेस का नाय लुक और अंदाज खूब चर्चा में है. यूट्यूब पर इस गाने को करीब 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. अक्षरा सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर भी अब ट्रेंड करने लगा है. हर कोई इस गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर कर रहे है. अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहा जाता है और इस गाने में उनका शेरनी अवतार बहुत वायरल हो रहा है.

गीत पर फिदा हुए फैन्स

 ‘दगाबाज रंगबाज’ गानों को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे है, जबकि वीडियो गोविंद ओझा ने डायरेक्ट किया है. गाने की शुरुआत अक्षरा से होती है, वीडियो की शुरुआत में वह कार से आती हैं. गाने में अक्षरा का डांस मूव्स और एक्सप्रेशन बहुत ही शानदार लग रहा है. इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह दगाबाज लोगों पर तंज कसते हुए कहती हैं कि दगाबाजी करने वाला रंगबाजी नहीं करता है. गाने की ये लाइनें फैन्स को पसंद आ रही हैं. 

 

डांसिंग-सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं अक्षरा

बता दें कि अक्षरा सिंह ने पहले ही ‘झुमका सवा लाख का’ यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. इसे लाखों मिलियंस व्यूज मिल चुके हैं. अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है और अपने फैंस को हर मोमेंट की तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती है,. कई हिट भोजपुरी फिल्मों जैसे ‘सत्या’, ‘तबादला’, और ‘सरकार राज’ में काम किया है और हिंदी टीवी शो जैसे ‘काला टीका’, ‘पोरस’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में भी अपनी पहचान बनाई है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST