<
Categories: मनोरंजन

क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चे देख पाएंगे कार्तिक आर्यन-आनन्या पांडे की ‘Tu Meri Main Tera’? रिलीज से पहले CBFC का बड़ा फैसला सामने आया

Tu Meri Main Tera: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri’ इन दिनों खूब चर्चा में है. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Tu Meri Main Tera: कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के रिलीज से पहले अब फिल्म को लेकर एक जरूरी अपडेट सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे यह फिल्म माता-पिता या किसी बड़े की निगरानी में ही देख सकते हैं.

CBFC ने क्यों दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने फिल्म को देखने के बाद मेकर्स को कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए थे. बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले हिस्से में मौजूद एक थोड़ा ज्यादा बोल्ड और सेक्सुअली सजेेस्टिव सीन को छोटा करने को कहा गया था. इस सीन से करीब 15 सेकंड काटे गए.इसके अलावा CBFC ने फिल्म के डायलॉग्स और सबटाइटल्स में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट या हटाने का निर्देश भी दिया. इतना ही नहीं, फिल्म के दूसरे हाफ में मौजूद अश्लील शब्दों के शॉर्ट फॉर्म को भी हटाने को कहा गया. इन सभी बदलावों को करने के बाद ही फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी किया गया.

CBFC क्या है?

CBFC का पूरा नाम Central Board of Film Certification है. हिंदी में इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड कहा जाता है. यह भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली संस्था है. CBFC का मुख्य काम यह देखना होता है कि कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले समाज, बच्चों और परिवारों के लिए सही है या नहीं. बोर्ड फिल्म को देखकर तय करता है कि उसे किस उम्र के लोग देख सकते हैं.

  • CBFC फिल्मों को अलग-अलग सर्टिफिकेट देता है, जैसे U, U/A, U/A 16+ और A.
  • U का मतलब है कि फिल्म सभी उम्र के लोग देख सकते हैं.
  • U/A का मतलब है कि बच्चे माता-पिता की निगरानी में फिल्म देख सकते हैं.
  • U/A 16+ का मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फिल्म पूरी तरह उपयुक्त नहीं होती.
  • A सर्टिफिकेट वाली फिल्म सिर्फ बड़ों के लिए होती है.

CBFC जरूरत पड़ने पर फिल्म से कुछ सीन या डायलॉग हटाने या बदलने की सलाह भी देता है.

फिल्म की कुल लंबाई कितनी है?

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की कुल अवधि 145.41 मिनट है, यानी लगभग 2 घंटे 25 मिनट और 41 सेकंड. यह एक फुल-लेंथ एंटरटेनमेंट फिल्म मानी जा रही है.

फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी

‘Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri’ का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और नामाह पिक्चर्स ने प्रेजेंट किया है. फिल्म के निर्माता करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, शिरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा हैं.

फिल्म में कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि यह फिल्म कार्तिक और आनन्या की जोड़ी की वापसी है. इससे पहले दोनों को फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ देखा गया था.

दर्शकों में बढ़ा उत्साह

ट्रेलर देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का होने के कारण यह फिल्म क्रिसमस वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है.अब देखना होगा कि 25 दिसंबर 2025 को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST