<
Categories: मनोरंजन

‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले फनी अवतार में नजर आए अक्षय कुमार, शेयर किया वीडियो, जानें- फैंस का रिएक्शन

एक्टर अक्षय कुमार जल्द भूत बंगला के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. कुछ दिनों से वे फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसके कारण फैंस ने उनकी क्लास लगाई है.

Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी फिल्म्स पैसा लगा रहा है. फिल्म को लेकर खासा बज बन चुका है. इसी बीच अक्षय कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं बहुत से लोग अक्षय के इस प्रमोशन को अजीब बता रहे हैं. 

अक्षय कुमार की वीडियो में क्या है?

दरअसल अक्षय कुमार इन दिनों भूत बंगला को लेकर बिजी हैं. भूत बंगला की रिलीज को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार की एक और वीडियो सामने आई है. इस वीडियो में अक्षय कुमार एक इंसान को लेकर चल रहे हैं, जिसके सिर नहीं है और वो एक्टर से बातें भी कर रहा है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में  लिखा, ‘भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर पैर की बातें करने लग गए’.

वीडियो में अक्षय कुमार अजीबोगरीब प्राणी से पूछते हैं कि ‘एक बात बताओ क्या भूत-वूत होते हैं’. इस पर वो कहता है कि ‘पता नहीं लेकिन जब से मैं पैदा हुआ हूं, मेरी मां बोलती थी कि मेरा बाप भूत है और मेरे पिता कहते थे कि मेरी मां भूत है लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा. ये सब अफवाहें हैं और इस पर विश्वास न करें.’

फैंस ने लगाई क्लास

इस वीडियो में अक्षय के साथ दिख रहे व्यक्ति को लेकर कोई मजाक बना रहा है, तो वहीं कुछ लोगों में नारजगी देखने को मिल रही है. दरअसल उसने भगवा रंग का कुर्ता धोती पहना है. उसके गले में रुद्राक्ष की माला था, जिसके कारण एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई ये क्या बक** करता रहता है तू, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बिना सिर पैर की बातें, तो ठीक है, बस बिना सिर पैर की मूवी न हो. वहीं एक ने लिखा कि भूत को भगवा कपड़े पहनाने जरूरी थे क्या? वहीं एक अन्य ने लिखा कि ‘इसमें भगवा ही क्यों, किसी पादरी और मौलवी का कपड़ा क्यों नहीं पहनाया?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Madhya Pradesh Bride Runs Away: एमपी गजब है! सुहागरात के 2 दिन बाद दूल्हे के साथ हुआ ‘खेला’ अब पंडित के पीछे पड़ा पूरा गांव

Madhya Pradesh Bride Runs Away: मध्य प्रदेश में दुल्हन शादी के तीन दिन बाद उस…

Last Updated: April 11, 2026 14:47:18 IST

धोनी-विराट लाइन में… लेकिन सचिन तेंदुलकर के लिए अलग ट्रीटमेंट! क्या है इसका VIP सीक्रेट?

Sachin Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: April 11, 2026 14:42:53 IST

अमरोहा में हुई दर्दनाक घटना, अंधविश्वास ने ले ली किशोर की जान, सांप काटने पर डॉक्टर की जगह गंगा नदी पर….

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर…

Last Updated: April 11, 2026 14:41:56 IST

‘मैं अपना इस्तेमाल…’, पे-पैरिटी पर तेजस्वी प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बड़ी फिल्म ठुकराई, मेल एक्टर्स पर दिया बयान

Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में पे पैरिटी को लेकर अपनी…

Last Updated: April 11, 2026 14:35:51 IST

हस्तमैथुन से कैंसर का खतरा होगा कम! महीने में मात्र इतनी बार कर लीजिए मास्टरबेशन, रिसर्च में बड़ा दावा

Masturbation can prevent cancer: हाल में आई एक रिसर्च ने तो लोगों को चौंका दिया.…

Last Updated: April 11, 2026 14:30:43 IST

Jharkhand Crime News: एक सिपाही ने कैसे कर डाला 28 करोड़ रुपये का ट्रेजरी घोटाला, CID खोलेगी राज़

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में सिपाही…

Last Updated: April 11, 2026 14:15:38 IST