<
Categories: मनोरंजन

‘पागल हो गया है?’, जब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल सुन भड़क उठे अक्षय खन्ना; सुनाई खरीखोटी

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था. लेकिन क्या आपको पता है कि जब अभिनेता को ये रोल मिला था तो वह भड़क उठे थे.

Akshaye Khanna: फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले भाग में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाकर महफिल लूट ली थी. इस किरदार को लेकर हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वह आए तो रणवीर सिंह पहले से कास्ट हो चुके थे. कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि अक्षय खन्ना को चुनने के दौरान गजब का वाकया हुआ. पढ़िए पूरी खबर. 

मुकेश छाबड़ा ने क्या बताया?

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इंडिया टुडे से फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘जब मैं आया तब रणवीर सिंह पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. एक बार जब आपके पास एक बड़ा स्टार आ जाता है, तो और अन्य कलाकारों को लाना नामुमकिन हो जाता है. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का यही तरीका है.’ कास्टिंग डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वो दानिश पंडोर, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना या आर माधवन थे. कास्टिंग के छोटे से छोटे विचार पर भी बारीकी से काम किया जाता था.’

अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर क्या बोले कास्टिंग डायरेक्टर?

मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि कैसे उन्हें रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय खन्ना को कास्ट करने के लिए चनौती का सामना करना पड़ा. कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने तब ‘छावा’ फिल्म नहीं देखी थी. लेकिन मैंने उन्हें फोन किया. उन्होंने पहले मुझे डांटा. फिर कहा, ‘पागल हो गया है क्या?’ मैंने उनसे कम से कम एक बार मेरी बात सुनने को कहा. फिर मैंने उनसे ऑफिस आने के लिए कहा.’ इसपर अक्षय खन्ना ने कहा, ‘ मैं तो यहां रहता ही नहीं हूं. बोलो कहां आना है?’

मुलाकात पर क्या हुआ?

अक्षय खन्ना के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘वह आए और चार घंटे तक बैठे रहे. उन्होंने चुपचाप सुना. जब मुलाकात खत्म हुई, तो उन्होंने कहा, ‘वाह, बहुत बढ़िया है.’ फिर उन्होंने कहा, ‘शाबाश यार. बहुत मजा आएगा.’ कुछ समय बाद अक्षय ने मुकेश छाबड़ा को वापस फोन किया और फिल्म में काम करने की पुष्टि की. 

‘धुरंधर 2’ हो चुकी है रिलीज

आज 19 मार्च को आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि, इसमें अक्षय खन्ना नहीं नजर आ रहे हैं, क्योंकि पहले भाग में उनके किरदार रहमान डकैत की मौत हो गई थी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Crime News: पति की लाश के सामने प्रेमी संग मनाई रंगरलियां! मुस्कान और सोनम से भी खतरनाक निकली MP की प्रियंका

MP Crime News: प्रेम प्रसंग के बढ़ते मामले अब जान का खतरा बढ़ता जा रहा…

Last Updated: April 9, 2026 09:16:22 IST

5, 6 या 7 दिन बाद… पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए? कब मिलेगा सटीक रिजल्ट

Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…

Last Updated: April 9, 2026 09:12:09 IST

Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर-2’ कब होगी ओटीटी पर रिलीज? क्या डेट हो गई कंफर्म!

Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: April 9, 2026 08:56:18 IST

चमकी बकरियों और कबूतरों की किस्मत, कामाख्या मंदिर से नीता अंबानी का बड़ा एलान; वीडियो वायरल

Nita Ambani: .नीता अंबानी ने कहा कि वहां के जानवरों और पक्षियों, जिनमें बकरियां और…

Last Updated: April 9, 2026 08:41:56 IST

LPG-PNG Gas Price Today 9 April: मिडिल ईस्ट तनाव से हिली गैस मार्केट! एलपीजी-पीएनजी में राहत आएगी या महंगाई करेगी वार?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 9, 2026 08:08:40 IST