Live TV
Search
Home > मनोरंजन > पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस खींच रहे हैं. पहले उन्होंने दृश्यम 3 करने से मना किया. वहीं अब कहा जा रहा है कि एक्टर सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा इक्का 2 में भी नजर नहीं आएंगे.

Written By:
Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

Mobile Ads 1x1

Akshaye Khanna: सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अभिनेता की हालिया कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ को लेकर अब इसके अगले पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है. मेकर्स फिलहाल फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. खास बात यह है कि अगले पार्ट में सनी देओल तो अपने पुराने किरदार में वापसी करेंगे लेकिन उनके साथ पहली फिल्म में नजर आए अक्षय खन्ना इस बार दिखाई नहीं देंगे.

सीक्वल में नई कहानी

इक्का को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आए थे. दोनों इससे पहले लगभग तीन दशक पहले फिल्म बॉर्डर में साथ काम कर चुके थे. ऐसे में इक्का में उनकी जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी थी. पहली फिल्म की कहानी एक कानूनी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती थी. कोर्टरूम के भीतर होने वाली बहस और दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने फिल्म को चर्चा में रखा. अब मेकर्स कहानी को दोहराने के बजाय इस फ्रेंचाइजी को एक नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी में हैं.

सनी देओल की होगी वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इक्का 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है. सनी देओल इसमें अपने पुराने किरदार को आगे बढ़ाते दिखाई देंगे. हालांकि इस बार कहानी पहली फिल्म की घटनाओं से सीधे जुड़ी नहीं होगी. दर्शकों को एक नया केस, नई परिस्थितियां और नई कहानी देखने को मिल सकती है. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है.

अक्षय खन्ना हुए बाहर

पहली फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना की मौजूदगी कहानी का अहम हिस्सा थी. ऐसे में उनके सीक्वल में नहीं होने की खबर ने फैंस के बीच सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. दोनों कलाकारों के बीच स्क्रीन पर नजर आई टकराहट और केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: अगर एक्टिंग नहीं करता तो ‘अंडरवर्ल्ड’ के लिए काम करता, नाना पाटेकर ने खुद किया था खुलासा; बोले, ‘मैं बहुत वॉयलेंट था’

MORE NEWS