Live TV
Search
Home > देश > Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वो जाम में फंस गए और बच्चे ने दम तोड़ दिया.

Written By:
Published: November 18, 2026 21:09:27 IST
Last Updated: November 18, 2026 21:09:27 IST

Mobile Ads 1x1

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से आई एक खबर ने इंसानियत और यातायात व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक पिता अपने मासूम बेटे को बचाने के लिए सड़क पर लोगों के सामने गिड़गिड़ाता रहा. उसकी जुबां पर बस एक ही गुहार थी, ‘मेरे बच्चे की सांसें थम रही हैं, प्लीज रास्ता दे दो…’ लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच उसकी आवाज जैसे कहीं दबकर रह गई. करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही और आखिरकार मां की गोद में ही 1 साल 8 महीने के आरांश की जिंदगी खत्म हो गई.

खेलते-खेलते निगल लिया गुब्बारा

यह दर्दनाक घटना रायगढ़ जिले के बामणगांव की है. जानकारी के मुताबिक, सुशील ठाकूर का छोटा बेटा आरांश घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर गुब्बारा निगल लिया. कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. बच्चे की परेशानी देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई.

रास्ते के लिए तड़पता रहा पिता

आरांश को लेकर एंबुलेंस अलीबाग जिला सामान्य अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन बेलकडे-अलीबाग मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार ने उसका रास्ता रोक दिया. सड़क निर्माण के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित था. एंबुलेंस में बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही थी और बाहर पिता लोगों से रास्ता देने की विनती कर रहा था. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही. दोपहर लगभग चार बजे जब वह अस्पताल पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने मासूम आरांश को मृत घोषित कर दिया.

प्रशासन से जवाब मांग रहे लोग

इस घटना के बाद इलाके में मातम के साथ गुस्सा भी है. अलीबाग से मुरुड के बीच सड़क कंक्रीटीकरण का काम चल रहा है. कुरुळ-बेलकडे मार्ग पर जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोग पहले भी परेशानी जता चुके हैं. इसके बावजूद भी रास्ते के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं निकाला गया. 

ये भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत

MORE NEWS