Alpha Thriller Movie: आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है.आइए रिपोर्ट्स के मुताबिक जानते हैं कि ये बातें कहां तक सही है.
क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी ‘अल्फा’?
Alpha movie release date: आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं. फिल्म के पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गई थीं कि शायद यह फिल्म सिनेमाघरों को छोड़कर सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Alpha’ को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की टीम अभी शूटिंग के आखिरी चरण में है और इसे अप्रैल में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह प्रोजेक्ट खास तौर पर थिएटर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए OTT रिलीज का कोई प्लान नहीं है.
‘Alpha’ को पहले अगस्त में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदली गई. फिर इसे दिसंबर 2025 के लिए शिफ्ट किया गया, मगर अब इसमें भी बदलाव हुआ. मेकर्स के अनुसार, फिल्म के VFX पर ज्यादा समय लगाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल अनुभव मिल सके. इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई.
‘Alpha’ खास इसलिए भी है क्योंकि यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के साथ बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
आलिया भट्ट पहले ही यह कह चुकी हैं कि ‘Alpha’ उनके करियर की एक खास फिल्म है. उन्होंने माना कि महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म बनाना अपने आप में एक जोखिम है, लेकिन वह इस चुनौती को लेकर काफी उत्साहित हैं.फिलहाल साफ है कि ‘Alpha’ OTT पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी. मेकर्स इसे बड़े पर्दे के लिए एक दमदार और विजुअली शानदार फिल्म बनाना चाहते हैं. अब दर्शकों को बस अप्रैल का इंतजार है, जब यह फिल्म थिएटर में धमाका करेगी.
मलाई प्याज की सब्जी भारतीय रसोई की वह स्पेशल डिश है जो सिर्फ दो कॉमन…
India US Trade: हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर…
Palash-Smriti: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया…
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…
Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…
Optical Illusion: आज हम आपके एक ऐसा चैलेंज लेकर आए है, जिसमें आपको इस तस्वीर…