<
Categories: मनोरंजन

Alia Bhatt: ‘रोज सोचती हूं’, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने का मन बना रहीं आलिया भट्ट!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कई बार उनका मन किया कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पूरी तरह से डिलीट कर दें. वे रोज इस बारे में सोचती हैं. आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है?

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2022 में मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है. उन्होंने ‘एस्क्वायर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि कई बार उनका मन किया कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पूरी तरह से डिलीट कर दें. इसके बाद वे चकाचौंध भरी दुनिया से दूर होकर केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं.

किससे दूर होने से डरती हैं एक्ट्रेस?

उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने के बाद वे अपने फैंस से दूर हो जाएंगी, जिन्होंने लंबे समय से उन्हें सपोर्ट किया. हालांकि उन्होंने कहा कि कई बार जब वे सुबह सुबह सोकर उठती हैं, तो सोचती हैं कि वे केवल अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं. वे एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, जो सिर्फ एक्टिंग करे. वे बार-बार सोशल मीडिया की बातचीत में शामिल नहीं होना चाहती हैं. हालांकि ऐसा करने से उन लोगों से कनेक्शन खत्म हो जाएगा, जिन्होंने उनके करियर में उन्हें सपोर्ट किया, जिसके कारण वे ऐसा नहीं कर पाती हैं. 

राहा की तस्वीरों से भरी पड़ी है फोटो गैलेरी

एक्ट्रेस ने बातचीत में कहा कि जब वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करने के बारे में सोचती हैं, तो उन्हें लगता है कि अब उनकी पर्सनल लाइफ, इतनी पर्सनल हो गई है कि कि उन्हें शेयर करना थोड़ा मुश्किल लगता है. उनके फोन की फोटो गैलेरी पूरी राहा की तस्वीरों से भरी हुई है. अपनी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें सोचना पड़ता है और काफी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव हुए हैं. ये इंसान के शरीर के साथ ही उसकी सोच को भी बदल देता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST