<
Categories: मनोरंजन

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं. फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है.

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान एक बार फिर दर्शकों के लिए सस्पेंस और रोमांच से भरी कहानी लेकर आ रही है. गांधी जयंती के खास मौके पर दोनों ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है. फिल्म का नाम 3 मंकीज रखा गया है. नाम सामने आते ही इसकी तुलना हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘अमर, अकबर, एंथनी’ से होने लगी है. हालांकि यह फिल्म उस कहानी का रीमेक नहीं है बल्कि तीन नए किरदारों के जरिए एक अलग दुनिया दिखाने वाली है.

फिल्म का पहला पोस्टर और मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. पोस्टर में तीन मुख्य किरदार नजर आते हैं, जिन्हें विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन डल्हा निभा रहे हैं. फिल्म में विशाल जेठवा का नाम अमर, मुस्तफा बर्मावाला का किरदार अकबर और तेनजिन डल्हा एंथनी की भूमिका में दिखाई देंगे. तीनों किरदारों का अंदाज देखकर साफ है कि फिल्म में एक्शन के साथ शरारत और रहस्य का भी तड़का लगाया गया है.

क्या है 3 मंकीज का कॉन्सेप्ट?

3 मंकीज का कॉन्सेप्ट मशहूर तीन बंदरों की उस सोच से जुड़ा है, जिसमें बुरा देखने, सुनने और बोलने से बचने की बात कही जाती है. हालांकि अब्बास-मस्तान ने इसी विचार को नए दौर के हिसाब से बदल दिया है. फिल्म का नया संदेश है सब देखो, अपनी सुनो और बेखौफ बोलो यानी इस बार कहानी के किरदार चुप रहने या चीजों से नजरें फेरने के बजाय अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते नजर आएंगे.

शरारती व्यवहार के हैं एक्टर्स

अब्बास-मस्तान के मुताबिक अमर, अकबर और एंथनी तीनों काफी अलग मिजाज के हैं. वे शरारती हैं, उनका व्यवहार अचानक बदल सकता है और मुश्किल हालात में भी वे अपना अंदाज नहीं छोड़ते. हालांकि फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर जो दिखाई देगा, जरूरी नहीं कि असल कहानी भी वही हो. 

पोस्टर में क्या है?

मोशन पोस्टर में तीनों किरदार नकाब पहने नजर आते हैं. ऐसा लगता है कि वे किसी बड़े और जोखिम भरे मिशन का हिस्सा हैं. हालांकि यह चोरी है, डकैती है या इसके पीछे कोई और बड़ा राज छिपा है, इसका खुलासा मेकर्स ने अभी नहीं किया है. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में हैं. वह संजय नाम का किरदार निभा रहे हैं. अब दर्शकों को फिल्म की कहानी और इन तीनों किरदारों के असली मकसद का इंतजार है. 3 मंकीज 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST