Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे इंडियन 3 में सेनापति का किरदार निभाएंगे. इसके कुछ लुक्स भी सामने आए हैं, जिसमें वे काफी टफ लुक में नजर आ रहे हैं.
कमल हासन की अपकमिंग फिल्म इंडियन 3 का एलान
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार सेनापति के रूप में पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. उनकी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘इंडियन’ अब तीसरे पार्ट तक पहुंच चुकी है. मेकर्स ने ‘इंडियन 3’ को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है. फिल्म का ऐलान होते ही कमल हासन के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
कमल हासन का फिल्मी सफर कई दशकों लंबा है. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है. हालांकि, उनकी फिल्मों में इंडियन का सेनापति वाला किरदार बेहद यादगार माना जाता है. साल 1996 में रिलीज हुई पहली फिल्म में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी सेनापति का रोल निभाया था. फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह उनके करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई.
इसके बाद इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए इंडियन 2 बनाई गई. लंबे इंतजार के बाद इसका दूसरा हिस्सा सिनेमाघरों तक पहुंचा. इस पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला. अब कहानी को एक और कदम आगे ले जाने की तैयारी है.
Senapathy is back with zero tolerance. 🔥 The resurgence begins in #Indian3 🇮🇳 War Mode. ⚔️ Ulaganayagan @ikamalhaasan @shankarshanmugh @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @anirudhofficial #Siddharth @MSKajalAggarwal @priya_Bshankar @actorsimha @iam_SJSuryah @dop_ravivarman @muthurajthangvl @sundarksam @teamaimpr #Hindustani3 🇮🇳 #Bharateeyudu3 🇮🇳 #WarMode
— Lyca Productions (@LycaProductions) October 8, 2026
8 अक्टूबर को लाइका प्रोडक्शंस ने इंडियन 3 का ऑफिशियल ऐलान किया. मेकर्स ने फिल्म के साथ War Mode टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्ट में सेनापति की वापसी का संकेत दिया गया. इसके साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर भी अलग-अलग भाषाओं में शेयर किए गए हैं. पोस्टर और ऐलान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमल हासन के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. सेनापति के अगले मिशन और फिल्म की कहानी को लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं. मेकर्स ने कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं रखी है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
वहीं, कमल हासन के दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता का नाम कल्कि 2898 एडी के अगले पार्ट को लेकर भी चर्चा में है. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी में कमल हासन ने यास्किन का किरदार निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अगले पार्ट पर भी काम चल रहा है.
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…
Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…