<
Categories: मनोरंजन

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथ में नहीं है पल्स ! सच जान चौंक जाएंगे आप, डॉक्टर ने कह दी ये बात

Amitabh Bachchan: क्या आपको पता है बॉलीवुड के महानायक की कलाई में नब्ज नहीं है? जी हां, आपने सही पढ़ा ये हैरान कर देने वाला सच खुद बिग बी ने बताया. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा वाकया.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में अक्सर कई बातें ऐसी सामने आती हैं, जो दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर देती हैं। आपको बता दें कि अभिनेता के पल्स नहीं है. आखिर यह कैसे हो सकता है कि किसी की कलाई में नब्ज ना हो, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा ही है. इस बात का खुलासा बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के शो में किया था। इतना ही नहीं डॉक्टर ने भी बताया है कि ये संभव है या नहीं. आइए जानते हैं. 

बिग बी ने क्या बताया?

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने अपनी नब्ज के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया था. साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के समय बिग बी घायल हो गए थे। इस दौरान अभिनेता को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें क्लिनिकली डेड बता दिया गया था. उन्हें बचाने के लिए कई सर्जरी की गई. बिग बी ने बताया कि इस दौरान उनकी कलाई से खून निकालने के लिए कई कट्स लगाए गए, इस कारण से रेडियल आर्टरी डैमेज हो गई और उनकी पल्स बंद हो गई. 

डाक्टरों ने बताया कि क्या ये संभव है?

न्यूज 18 से बात करते हुए डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पल्स बंद हो जाना संभव है। उन्होंने कहा हाथ में खून का प्रवाह दो आर्टरीज (रेडियल और अल्नर) द्वारा होता है और ये आपस में जुड़ी होती हैं. इसी से खून और ऑक्सीजन उंगलियों तक पहुंचता है. अगर एक भी आर्टरी बंद हो जाए, तो दूसरी आर्टरी काम करती है. डॉक्टर ने बताया कि अगर बिग बी की पल्स नहीं है, तो शायद उनकी रेडियल आर्टरीज में क्लॉट हो गया हो. ऐसी स्थिति में पल्स रेट नहीं पता चल पाता है. 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी मनोरंजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. अभिनेता को अगली बार नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायु के रोल में देखा जाएगा। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST