Mukesh Khanna: टीवी के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना का अमिताभ बच्चन के कारण करियर बर्बाद हो गया. आखिर बिग बी ने ऐसा क्या कहा?
अमिताभ बच्चन के कारण बर्बाद हुआ मुकेश खन्ना का करियर?
मनोरंजन की दुनिया किस्सों-कहानियों के लिए जानी जाती है. 90 के दशक में अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी पहचाना शक्तिमान से लेकर भीष्म पीतामह के रूप में बना ली थी. एक्टर फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन अमिताभ बच्चन के तीन शब्दों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. मुकेश खन्ना अपने जबरदस्त अभिनय और दमदार आवाज के लिए जान जाते हैं, जिसके चलते कई बार शक्तिमान की तुलना बॉलीवुड के शहंशाह से भी हो चुकी है. एक बार बिग बी ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया कि उनका करियर बर्बाद हो गया. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा.
मुकेश खन्ना का एक्टिंग स्टाइल और उनकी आवाज काफी हद तक अमिताभ बच्चन से मिलती है, जिसका उन्हें अपने करियर में काफी खामियाजा भी उठाना पड़ा है. मुकेश खन्ना के कुछ विज्ञापन काफी चर्चित हुए थे. एक विज्ञापन के दौरान वह सीढ़ी से उतरते हैं और उनके पास कई लड़कियां आती हैं. इस एड को फिल्मों के बीच में इंटरवल में भी चलाए गए थे.
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया था कि उनका एड देखकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें कॉपी करता है कहा था. उसके बाद से ही एक्टर को कॉपी एक्टर का टैग मिल गया था. इस घटना के बाद मुकेश खन्ना कई फिल्मों में नजर आए और उनकी चारों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. लगभग उनका करियर बर्बाद हो गया था. हालांकि मुकेश खन्ना ने बताया कि वह ओरिजिनल हैं, किसी की कॉपी नहीं करते हैं.
जब उनका करियर का डाउन फॉल हो रहा था. तभी अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘महाभारत’ में भीष्म पीतामह का किरदार अदा करने का अवसर प्राप्त हुआ. यह रोल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ. इस किरदार से मुकेश खन्ना को घर घर में पहचान मिली. हालांकि, वो फिल्मी दुनिया में हिट नहीं हो सके.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…