Live TV
Search
Home > मनोरंजन > बिग बी के तीन शब्द पड़े भारी, मुकेश खन्ना की एक के बाद एक फिल्में हुईं फ्लॉप; बर्बाद हो गया करियर!

बिग बी के तीन शब्द पड़े भारी, मुकेश खन्ना की एक के बाद एक फिल्में हुईं फ्लॉप; बर्बाद हो गया करियर!

Mukesh Khanna: टीवी के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना का अमिताभ बच्चन के कारण करियर बर्बाद हो गया. आखिर बिग बी ने ऐसा क्या कहा?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 20, 2026 18:33:48 IST

Mobile Ads 1x1

मनोरंजन की दुनिया किस्सों-कहानियों के लिए जानी जाती है. 90 के दशक में अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी पहचाना शक्तिमान से लेकर भीष्म पीतामह के रूप में बना ली थी. एक्टर फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन अमिताभ बच्चन के तीन शब्दों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. मुकेश खन्ना अपने जबरदस्त अभिनय और दमदार आवाज के लिए जान जाते हैं, जिसके चलते कई बार शक्तिमान की तुलना बॉलीवुड के शहंशाह से भी हो चुकी है. एक बार बिग बी ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया  कि उनका करियर बर्बाद हो गया. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा. 

क्या है वो किस्सा? 

मुकेश खन्ना का एक्टिंग स्टाइल और उनकी आवाज काफी हद तक अमिताभ बच्चन से मिलती है, जिसका उन्हें अपने करियर में काफी खामियाजा भी उठाना पड़ा है. मुकेश खन्ना के कुछ विज्ञापन काफी चर्चित हुए थे. एक विज्ञापन के दौरान वह सीढ़ी से उतरते हैं और उनके पास कई लड़कियां आती हैं. इस एड को फिल्मों के बीच में इंटरवल में भी चलाए गए थे. 

अमिताभ के तीन शब्द पड़े भारी

एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया था कि उनका एड देखकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें कॉपी करता है कहा था. उसके बाद से ही एक्टर को कॉपी एक्टर का टैग मिल गया था. इस घटना के बाद मुकेश खन्ना कई फिल्मों में नजर आए और उनकी चारों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. लगभग उनका करियर बर्बाद हो गया था. हालांकि मुकेश खन्ना ने बताया कि वह ओरिजिनल हैं, किसी की कॉपी नहीं करते हैं.

भीष्म पीतामह के किरदार ने बनाई पहचान

जब उनका करियर का डाउन फॉल हो रहा था. तभी अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘महाभारत’ में भीष्म पीतामह का किरदार अदा करने का अवसर प्राप्त हुआ. यह रोल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ. इस किरदार से मुकेश खन्ना को घर घर में पहचान मिली. हालांकि, वो फिल्मी दुनिया में हिट नहीं हो सके. 

MORE NEWS