Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब बॉलीवुड में घुसा अंडरवर्ल्ड! राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ का सच; किया बड़ा खुलासा

जब बॉलीवुड में घुसा अंडरवर्ल्ड! राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ का सच; किया बड़ा खुलासा

Ram Gopal Varma: सलमान खान अभिनीत फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े थे.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 20, 2026 14:06:34 IST

Mobile Ads 1x1

साल 2001 में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था. अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में हैं. हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि इस फिल्म का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से था. इसकी जानकारी फिल्म के फाइनेंसर भरत शाह को भी नहीं थी. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा. 

सलमान खान की फिल्म को लेकर

हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, लेखक हुसैन एस जैदी के पॉडकास्ट पर पहुंची. जहां उन्होंने फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. निर्देशक ने कहा, ‘एक समय ऐसा आया जब भरत शाह को एक आदमी मिला जिसने बताया कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं. तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, बढ़िया.’ लेकिन चूंकि उस आदमी का फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और वह अमीर भी नहीं था, इसलिए भरत भाई ने सलमान को फोन किया.’ आगे बातचीत करते हुए राम गोपाल वर्मा ने बताया, ‘सलमान ने उनसे कहा, ‘हां, मैंने उसे डेट्स दे दी हैं.’ इससे भरत शाह को इतना भरोसा हो गया कि उन्होंने पैसे दे दिए और फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की शूटिंग शुरू हो गई.’

छोटा शकील से निर्माता का था संबंध

कुछ समय बाद भरत शाह को पता चला कि निर्माता नाज़िम रिज़वी का छोटा शकील से कुछ संबंध है. लेकिन उन्होंने सोचा कि वह तो कानूनी धंधा कर रहे हैं, और अगर निर्माता का किसी अंडरवर्ल्ड से संबंध है, तो इससे उन्हें क्या लेना-देना? वह खुद तो अपराधी नहीं हैं, बस एक अपराधी से जुड़े हुए हैं.’ मामला तब और गंभीर हो गया जब फिल्म इंडस्ट्री के एक कारोबारी को 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला फोन आया. घबराकर उसने शाह से मदद मांगी, ताकि शकील से जुड़े रिजवी के संपर्क के जरिए समस्या सुलझाई जा सके. बात करने के बाद फिरौती की रकम घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई. इसके बाद शकील शाह से इंडस्ट्री के लोग सहायता के लिए संपर्क करने लगे. 

पुलिस ने की कार्रवाई

साल 2001 में मुंबई पुलिस ने शाह और रिज़वी को गिरफ्तार किया. शाह को अंडरवर्ल्ड संबंध छुपाने के आरोप में एक साल की सजा मिली, लेकिन 14 महीने पहले ही हिरासत में रहने के कारण उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया. वहीं, रिज़वी और उनके सहयोगी को अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने और वसूली के आरोप में 6 साल की सजा और 15 लाख रुपये का जुर्माना हुआ.

MORE NEWS