नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री Dia Mirza और अभिनेता Nawazuddin Siddiqui इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, दीया मिर्जा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘Nightmare to Work With’ यानी उनके साथ काम करने का बुरा अनुभव बताया. अभिनेत्री ने उनके व्यवहार और एटीट्यूड पर भी टिप्पणी की. इसके बाद नवाजुद्दीन ने ऐसा जवाब दिया कि यह मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया.
दीया मिर्जा ने पोस्ट में क्या लिखा?
18 नवंबर 2026 को दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया और उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया. उन्होंने लिखा, “Nightmare to work with! Na baath karne ki tameez hai, aur attitude alag hi level ka! Bilkul offensive character.” इसका मतलब है कि उनके साथ काम करना काफी मुश्किल है, उन्हें बात करने की तमीज नहीं है और उनका एटीट्यूड भी अलग स्तर का है. दीया की इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की थी.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया मजेदार जवाब
दीया मिर्जा की पोस्ट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट में लिखा, “Attitude mein kami nikalna aasan hai, kaam mein nikal ke dikhaaiye.”यानी किसी के एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, लेकिन उनके काम में कमी निकालकर दिखाइए. नवाजुद्दीन के इस जवाब को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
क्या यह किसी फिल्म या सीरीज का प्रमोशन है?
दीया और नवाजुद्दीन की इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे दोनों कलाकारों के बीच अनबन माना, जबकि कई यूजर्स को लगा कि यह किसी आने वाले प्रोजेक्ट का प्रमोशनल स्टंट हो सकता है.
दरअसल, दोनों कलाकार आगामी मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘Dr Hassan’ में साथ नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में नवाजुद्दीन डॉक्टर इमरान हसन और दीया मिर्जा डॉक्टर पलक जैन की भूमिका निभाएंगी. इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है. सीरीज को JioHotstar पर 27 दिसंबर 2026 को रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है.
फिलहाल दोनों कलाकारों ने इस पोस्ट के पीछे की असली वजह को लेकर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया है. ऐसे में यह मामला वास्तविक नाराजगी है या प्रमोशन का नया तरीका, इस पर दर्शकों की नजर बनी हुई है.