<
Categories: मनोरंजन

Anu Aggarwal: 57 साल की उम्र में क्यों वायरल है ‘आशिकी गर्ल’… एनर्जी देख आप भी कहेंगे वाह-वाह

आशिकी गर्ल यानी अनु अग्रवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे 'चलो इश्क लड़ाएं' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इसके कारण कोई उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहा है, तो कोई ट्रोल कर रहा है.

Anu Agarwal Viral Video: आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लाखों  दर्शकों का दिल जीता  था. अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार उनकी चर्चा का विषय कोई फिल्म या कोई अवॉर्ड नहीं बल्कि उनका डांस है. दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गोविंदा और रानी मुखर्जी के गाने ‘चलो इश्क लड़ाएं’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. 

बता दें कि एक्ट्रेस अनु अगरवाल किसी इवेंट में थीं और वहां पर उन्होंने फुल ऑन एनर्जी के साथ डांस किया. उनके फैंस उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं उन्हें अपने अजीबोगरीब तरीके के डांस के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है. इवेंट में मौजूद लोगों ने अनु की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की है. उनके डांस पर मीम्स बन रहे हैं. 

आशिकी गर्ल की एनर्जी

उनके डांस के पोस्ट को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इवेंट में ये कैसा बिहेवियर है? वहीं उन्होंने अनु के जोश की तारीफ करते हुए लिखा कि 57 साल की उम्र में भी आशिकी गर्ल का जोश देखा. वहीं एक और अकाउंट से उनकी पोस्टट शेयर करते हुए लिखा, ‘आशिकी फिल्म के 35 साल बाद अनु अग्रवाल का डांस वीडियो’

पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स

अलग-अलग पेज पर शेयर की गई वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘उसने पहले अपनी खूबसूरती खो  दी थी और अब आत्म सम्मान भी’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं मानता हूं कि पहले वो जितनी खूबसूरत थी, अब वो नहीं है. लेकिन but परन्तु उसकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी. एक पोस्ट में यूजर ने लिखा कि कम से कम अपनी जिंदगी में इंजॉय तो कर रही है और बड़ी बात वो खुश तो है.

फिल्म आशिकी

1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल को आशिकी गर्ल का टैग मिला. उन्होंने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की, जिसने फैंस का दिल जीता. अनु अग्रवाल की मासूमियत फैंस को काफी पसंद आई थी. फिल्म में वे राहुल रॉय और दीपक तिजोरी के साथ नजर आई थीं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Silver Price Today 12 April 2026: चांदी की कीमतों में कितना इजाफा? जानें दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today 12 April 2026: शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में चांदी की…

Last Updated: April 12, 2026 11:03:24 IST

Bihar New CM: सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह या चिराग… कौन बनेगा बिहार का सीएम, क्या बेटे को ही मुख्यमंत्री बनवाकर मानेंगे नीतीश?

Bihar CM Name: बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं…

Last Updated: April 12, 2026 10:58:43 IST

IPL 2026: 59 रन ठोके… फिर भी बिना आउट हुए छोड़ा मैदान, वैभव सूर्यवंशी के जिगरी दोस्त के साथ क्या हुआ?

Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे…

Last Updated: April 12, 2026 10:51:27 IST

Delhi Gold Price 12 April: आज दिल्ली में सोना महंगा या सस्ता? जानिए आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Delhi Gold Price 12 April: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152990 रुपये प्रति…

Last Updated: April 12, 2026 10:48:34 IST

‘धुरंधर 2’ के आगे सुस्त पड़ी ‘डकैत’, शनिवार के दिन रणवीर सिंह ने मारी बाजी; क्या रही फिल्मों की कमाई?

Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और…

Last Updated: April 12, 2026 10:43:46 IST

ट्रेन छूटने पर यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन को किया कॉल, 2 घंटे रुकी रही ‘पंजाब मेल एक्सप्रेस’, जाना पड़ा जेल

कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए…

Last Updated: April 12, 2026 10:32:52 IST