Anupam Kher and vanshika video: हाल ही में दिग्गज अभिनेता 'अनुपम खेर' ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे सतीश कौशिक की बेटी 'वंशिका' के स्कूल कार्यक्रम में एक अभिभावक की तरह शामिल हुए थे.
सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे अनुपम खेर
Satish Kaushik Daughter: दिग्गज अभिनेता ‘अनुपम खेर’ अपने दिवंगत दोस्त ‘सतीश कौशिक’ के परिवार के साथ आज भी उतना ही जुड़ाव रखते हैं. दोनों के बीच कई सालों की गहरी दोस्ती थी और सतीश कौशिक के निधन के बाद भी अनूपम खेर लगातार उनके परिवार का साथ दे रहे हैं.हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पल साझा किया.
उन्होंने बताया कि वे सतीश कौशिक की बेटी ‘वंशिका’ के स्कूल कार्यक्रम में एक अभिभावक की तरह शामिल हुए थे. इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया और कई लोगों ने उनकी दोस्ती की खूब सराहना की.
9 मार्च को अनुपम खेर वंशिका के स्कूल पहुंचे, जहां वह एक ‘नुक्कड़ नाटक’में हिस्सा ले रही थीं. वंशिका को मंच पर अभिनय करते देख अनूपम खेर को अपने पुराने दिन याद आ गए, जब वे और सतीश कौशिक दिल्ली में साथ-साथ स्ट्रीट प्ले किया करते थे.अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वंशिका को मंच पर अभिनय करते देख उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने उसकी मेहनत और प्रतिभा की भी तारीफ की. साथ ही स्कूल की भी सराहना की, जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया.उन्होंने एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे कहते नजर आए कि वे वंशिका का नाटक देखने स्कूल आए थे और उसने बहुत शानदार प्रदर्शन किया.
इस भावुक पल को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनूपम खेर की सराहना की. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी दोस्ती हर किसी को नसीब नहीं होती. कुछ लोगों ने कहा कि सतीश कौशिक की बेटी के लिए उनका साथ बहुत खास और प्रेरणादायक है.कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि वंशिका खुशकिस्मत हैं कि उनके जीवन में अनुपम खेर जैसे इंसान का साथ है.
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक ‘सतीश कौशिक’ का मार्च 2023 में गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 66 साल थी.अपने लंबे फिल्मी करियर में सतीश कौशिक ने कई यादगार फिल्मों में काम किया. उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो, मिस्टर इंडिया, साजन चले ससुराल, राम लखन, दीवाना मस्ताना, उड़ता पंजाब और कागज’ शामिल हैं.सिर्फ अभिनय ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया. उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में ‘तेरे नाम’ और ”मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
सतीश कौशिक और अनूपम खेर की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. अनूपम खेर आज भी उनके परिवार का पूरा साथ निभा रहे हैं. कुछ समय पहले उन्हें ‘राज कपूर अवॉर्ड’ के साथ 10 लाख रुपये की राशि मिली थी, जिसे उन्होंने अपने एक्टिंग स्कूल में एक छात्र के लिए ‘सतीश कौशिक’ के नाम से स्कॉलरशिपके रूप में देने का फैसला किया था.
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…