<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा के जीवन में फिर होगी अनुज की एंट्री, अनुपमा का भूत देखकर दहशत में रजनी, ​सीरियल में आने वाला है धमाकेदार ट्विस्ट

अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया की वापसी होने वाली है. वहीं दूसरी ओर अनुपमा की दुश्मन रजनी, अब अनुपमा को खत्म करने का खतरनाक प्लान बना रही है. कोर्ट केस जीतने के लिए वो हर हद पार करने को तैयार है.

Anupama Serial Spoiler: अनुपमा का सफर हमेशा से भावुक और चुनौतियों भरा रहा है. स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार के इस धमाकेदार शो में रुपाली गांगुली अनुपमा का किरदार निभा रही हैं, जो हर मोड़ पर परिवार और दुश्मनों से जूझ रही है. लेकिन अब कहानी में आया है वो धमाका, जिसका फैंस सालों से इंतजार कर रहे थे. शो में अनुज कपाड़िया की वापसी होने वाली है. जी हां, मेकर्स ने प्रमो और एपिसोड्स में साफ हिंट दे दिया है कि गौरव खन्ना का पॉपुलर किरदार अनुज फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने वाला है. 
वहीं दूसरी ओर अनुपमा की दुश्मन रजनी, अब अनुपमा को खत्म करने का खतरनाक प्लान बना रही है. कोर्ट केस जीतने के लिए वो हर हद पार करने को तैयार है. अनुपमा के साहसी रूप को देखकर रजनी डर चुकी है. उसे समझ आ गया है कि अनुपमा को हराना नामुमकिन है! लेकिन एक धोखेभरी चाल में अनुपमा फंस जाती है. अनुपमा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ती है, और उसी पल आता है सारियल का सबसे बड़ा ट्विस्ट.

आग की लपटों में प्रेरणा

चॉल में अचानक भयानक आग लग जाती है. राही घबराई हुई प्रेरणा का नाम पुकारती है, जबकि परी बताती है कि आग खुद-ब-खुद भड़क उठी. अनुपमा के मन में बेचैनी घर कर जाती है और प्रेरणा की जान बचाने के लिए वो बिना सोचे-समझे आग की लपटों में कूद पड़ती है! लीला बेचैन हो उठती है, हंसमुख पूछते हैं तो वो कहती है, “कुछ बुरा होने वाला है!” आग के बीच धुंए में अनुपमा चिल्लाती है, “प्रेरणा कहां हो?”
​अनुपमा आग के अंदर से प्रेरणा को बाहर निकालकर लाती है. लेकिन कुछ देर बाद बेहोश हो जाती है. 

बेहोशी में अनुज देता है हिम्मत

बेहोशी में ही अनुपमा के सपने में आ धमकता है अनुज कपाड़िया! सफेद साड़ी में लिपटी अनुपमा को अनुज शक्ति देता है, अनुज कहता है, “मैं हूं ना तेरे साथ, हमेशा!” उसी सपने में उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं, जो उसे ज्ञान देते हैं– “लड़ो अनुपमा, इन राक्षसों से डरो मत!” अनुपमा-अनुज की जोड़ी फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

अनुपमा के भूत से डरी रजनी

हमेशा से अनुपमा से जलन करने वाली रजनी अब कहती है, “इस बार अनुपमा हमेशा के लिए जलकर राख हो जाएगी!” वरुण घर लौटकर रजनी पर फूट पड़ता है– आग लगाने का प्लान उल्टा पड़ गया, आग में प्रेरणा फंस गई!” सपने में अनुपमा का भूत रजनी को धमकाता है– “तेरे पापों की सजा इस जन्म में भी, अगले जन्म में भी मिलेगी!” अनुपमा का ये अंदाज देखकर रजनी डर जाती है. 
​मेकर्स अनुज की एंट्री प्लान कर रहे हैं. शो की गिरती पॉपुलैरिटी को बचाने के लिए ये बड़ा कदम है. गौरव खन्ना, जो रियलिटी शोज में ब्रैंड बन चुके हैं, वापसी करेंगे तो अनुपमा-अनुज की जोड़ी फिर टीआरपी लाएगी. लेकिन सवाल अभी भी वही है कि क्या अनुपमा अपने पति और प्रेमी अनुज से सालों बाद मिल पाएगी? क्या वो एक होंगे? 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST