<
Categories: मनोरंजन

Apoorva Mukhija Kissing Video: किसे kiss कर रही थी अपूर्वा मुखिजा? DJ वाले का नाम आया सामने; जान सब दंग

Apoorva Mukhija Kissing Video:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में अपूर्वा मुखिजा एक हॉल्टर-नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह एक डीजे के बेहद करीब खड़ी दिखाई देती हैं, जिसे लोग अमीन जैज़ बता रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच कथित तौर पर किस होता दिखाई देता है.

Apoorva Mukhija Kissing Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने अपूर्वा की लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. वीडियो में वह कथित तौर पर पॉडकास्ट होस्ट और डीजे अमीन जैज़ के साथ नजर आ रही हैं और दोनों के बीच किस होता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में अपूर्वा मुखिजा एक हॉल्टर-नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह एक डीजे के बेहद करीब खड़ी दिखाई देती हैं, जिसे लोग अमीन जैज़ बता रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच कथित तौर पर किस होता दिखाई देता है. हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या अपूर्वा और अमीन जैज़ के बीच वाकई कुछ चल रहा है. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

बॉयफ्रेंड से मिलने न्यूयॉर्क से तुर्की पहुंची थीं अपूर्वा

अपूर्वा ने हाल ही में अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने न्यूयॉर्क से तुर्की गई थीं. हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की पहचान का खुलासा नहीं किया था. अपूर्वा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अमीन जैज के नाम को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे. अब वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.

अमीन जैज के साथ पहले भी जुड़ चुका है नाम

अपूर्वा मुखिजा ने कभी खुलकर अपनी रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात नहीं की है. हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट और अमीन जैज़ के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर समय-समय पर अफवाहें सामने आती रही हैं.अपूर्वा अमीन के पॉडकास्ट पर भी नजर आ चुकी हैं. इसके बाद दोनों को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई थी. अब वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

कौन हैं अमीन जैज़?

अमीन जैज़ ‘Untriggered with AminJaz’ नाम के पॉडकास्ट के होस्ट हैं. उन्होंने इस पॉडकास्ट की शुरुआत 2020 में की थी. शो में रिश्तों, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट कल्चर और निजी अनुभवों जैसे विषयों पर लंबी बातचीत की जाती है.अमीन जैज़ पॉडकास्टिंग के अलावा बतौर डीजे भी सक्रिय हैं और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से जुड़े हुए हैं. उनके पॉडकास्ट में भारत के एंटरटेनमेंट और डिजिटल क्रिएटर स्पेस से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आ चुके हैं.

क्या सच में डेट कर रहे हैं अपूर्वा और अमीन?

अपूर्वा मुखिजा और अमीन जैज़ ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. वहीं, अपूर्वा इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं, जहां वह एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं. अब वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST