Apoorva Mukhija Kissing Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने अपूर्वा की लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. वीडियो में वह कथित तौर पर पॉडकास्ट होस्ट और डीजे अमीन जैज़ के साथ नजर आ रही हैं और दोनों के बीच किस होता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे हैं.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में अपूर्वा मुखिजा एक हॉल्टर-नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह एक डीजे के बेहद करीब खड़ी दिखाई देती हैं, जिसे लोग अमीन जैज़ बता रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच कथित तौर पर किस होता दिखाई देता है. हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या अपूर्वा और अमीन जैज़ के बीच वाकई कुछ चल रहा है. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
rebel kid and amin jaz are offically a thing now😭🫶omg they both look so cute togeather😭😭
— Shadab_Babar stan acc (@goofiememaybe) September 8, 2026
बॉयफ्रेंड से मिलने न्यूयॉर्क से तुर्की पहुंची थीं अपूर्वा
अपूर्वा ने हाल ही में अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने न्यूयॉर्क से तुर्की गई थीं. हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की पहचान का खुलासा नहीं किया था. अपूर्वा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अमीन जैज के नाम को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे. अब वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.
अमीन जैज के साथ पहले भी जुड़ चुका है नाम
अपूर्वा मुखिजा ने कभी खुलकर अपनी रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात नहीं की है. हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट और अमीन जैज़ के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर समय-समय पर अफवाहें सामने आती रही हैं.अपूर्वा अमीन के पॉडकास्ट पर भी नजर आ चुकी हैं. इसके बाद दोनों को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई थी. अब वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
कौन हैं अमीन जैज़?
अमीन जैज़ ‘Untriggered with AminJaz’ नाम के पॉडकास्ट के होस्ट हैं. उन्होंने इस पॉडकास्ट की शुरुआत 2020 में की थी. शो में रिश्तों, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट कल्चर और निजी अनुभवों जैसे विषयों पर लंबी बातचीत की जाती है.अमीन जैज़ पॉडकास्टिंग के अलावा बतौर डीजे भी सक्रिय हैं और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से जुड़े हुए हैं. उनके पॉडकास्ट में भारत के एंटरटेनमेंट और डिजिटल क्रिएटर स्पेस से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आ चुके हैं.
क्या सच में डेट कर रहे हैं अपूर्वा और अमीन?
अपूर्वा मुखिजा और अमीन जैज़ ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. वहीं, अपूर्वा इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं, जहां वह एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं. अब वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.