वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के लिए यात्री लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर के किराए से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं.
Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train Fair: भारतीय रेलवे आखिरकार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहे है, जिसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस ट्रेन से जुड़ी जानकारियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. अब इस ट्रेन के टिकट और यात्रा से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के किराए ढांचे से संबंधित जानकारी सामने आई है. रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग कोआर्डिनेशन प्रवीण कुमार ने एक अधिसूचना पत्र जारी किया है.
इस अधिसूचना पत्र में उन्होंने बताया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 400 किलोमीटर की यात्रा के हिसाब से लगेगा. भले ही आप इससे कम दूरी की यात्रा तय करें. इतना ही नहीं टिकट लेते समय आपको किराए में अलग से जीएसटी शुल्क देना होगा.किराए की गणना रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार ही की जाएगी. हालांकि वंदे भारत ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट ही मिलेगा. इस ट्रेन की लिस्ट में न तो वेटिंग लिस्ट होगी और न ही आरएसी का झंझट. यानी अगर सीट अवेलेबल होगी तभी टिकट मिलेगी अन्यथा नहीं.
वंदे भारत स्लीपर की बुकिंग खुलते ही सारी उपलब्ध बुकिंग दिखने लगेंगी. इस ट्रेन में केवल कुछ ही कोटे होंगे. इनमें महिला कोटा, दिव्यांगजन कोटा, वरिष्ठ नागरिक कोटा होगा. वही रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास की सुविधा होगी. इसके अलावा वंदे भारत स्लीपर में कोई कोटा नहीं होगा. टिकट खरीदने के लिए पूरी तरह से रिफंड होने वाले पास या वारंट ही मान्य होंगे.
अधिसूचना पत्र के जरिए बताया गया है कि बिना रिफंड वाले पास पर लिया गया टिकट इस ट्रेन में नहीं चलेगा. टिकट रद्द होने पर 24 घंटे के अंदर पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा. इसके लिए टिकट का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना बेहतर होगा. वहीं बच्चों के लिए सामान्य रेलवे नियम लागू रहेंगे.
अगर आप काउंटर से टिकट बुक करते हैं, तो भी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी. बर्थ आवंटित के लिए भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है. जिन छोटे बच्चों के लिए अलग बर्थ नहीं चाहिए, ऐसे यात्रियों को लोअर बर्त जदेने की प्राथमिकता रहेगी.
इसके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों और 45 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को भी लोअर बर्थ देने की कोशिश की जाएगी. साफ शब्दों में कहा जाए तो वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में यात्रियों को कंफर्म बुकिंग, आधुनिक सुविधाएं और साफ-सुथरी व्यवस्था वाला आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…