<
Categories: मनोरंजन

अरिजीत सिंह की नई पहल: ‘हेशेल’ में ₹40 में भरपेट भोजन, पिता संभाल रहे है जिम्मेदारी

Social Service : मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने गांव मुर्शिदाबाद में 'हेशेल' नाम का एक रेस्टोरेंट खोला है. यहां आम लोगों को सिर्फ ₹40 में और छात्रों को मात्र ₹30 में भरपेट खाना दिया जाता है. इस रेस्टोरेंट का मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि समाज सेवा है, जिसका पूरा मैनेजमेंट अरिजीत के पिता संभालते है. उनकी इस सादगी और नेकदिली की हर तरफ तारीफ हो रही है.

Social Service : अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह आजकल अपनी सादगी की वजह से चर्चा में है. उन्होंने अपने गांव मुर्शिदाबाद (जियागंज) में एक खास भोजनालय खोला है, जिसका नाम ‘हेशेल’ (Heshel) है.
इतना सस्ता खाना क्यों मिल रहा है?
इस होटल की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आम लोगों को सिर्फ 40 रुपये में पेट भरकर खाना मिलता है. यही नहीं, स्कूल-कॉलेज के छात्रों (Students) के लिए तो यह और भी सस्ता है, उन्हें मात्र 30 रुपये में थाली दी जाती है. अरिजीत का मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि अपने गांव के गरीबों, मजदूरों और स्टूडेंट्स की मदद करना है ताकि कोई भी भूखा न रहे.
कौन चलाता है यह होटल?
‘हेशेल’ कोई दिखावे वाला बड़ा रेस्टोरेंट नहीं है. यह एक साफ-सुथरी और सादा जगह है जहां घर जैसा स्वाद मिलता है.  इस जगह को अरिजीत के पिता, गुरदयाल सिंह जी संभालते है.  यहां शाकाहारी और मांसाहारी (Veg & Non-Veg), दोनों तरह का खाना मिलता है.
साधारण जीवन, ऊंचे विचार
जहां बड़े कलाकार बड़े शहरों में महंगे होटल खोलते है, वहीं अरिजीत ने अपने गांव के लोगों की सेवा को चुना है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है.  फैंस का कहना है कि अरिजीत सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि एक बहुत ही नेक इंसान भी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST