Arshad Warsi: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन को लेकर एक बात बताई है. उन्होंने इसका खुलासा पैपराजी के सामने किया. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा.
अरशद वारसी ने अमिताभ और जया बच्चन को लेकर बताई ये बात
अरशद वारसी ने बीते दिन यानी 19 अप्रैल को अपना 58वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने पैप्स के सामने केक काटकर इस खास दिन को सबसे साथ सेलिब्रेट किया. इसी दौरान अभिनेता ने बताया कि जैसे ही रात के 12 बजते हैं, तो अमिताभ और जया बच्चन को उनका कॉल आता है. अरशद वारसी ने दिल छू लेने वाली बात को साझा की.
अभिनेता अरशद वारसी ने बताया कि बच्चन परिवार हर साल बिना किसी चूक के सबसे पहले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है. उन्होंने बताया कि आधी रात के ठीक बाद उन्हें उनका फोन आता है, जिसे वे बहुत महत्व देते हैं. एक्टर ने पैपराजी के सामने कहा, ‘कुछ लोग मुझे सुबह जल्दी ही शुभकामनाएं देते हैं, उनमें से एक अमित जी और जया जी हैं. जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं, मुझे उनका फोन आ जाता है. इंडस्ट्री से मुझे जो अपार प्यार मिल रहा है, वह समय के साथ बढ़ता जा रहा है. इंडस्ट्री में मेरे दोस्तों की संख्या भी बढ़ रही है.’ इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पल उनके जन्मदिन को और भी खास बना देते हैं.
अरशद वारसी ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में की हैं. उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, गोलमाल, धमाल जैसी फिल्मों से सिनेमाई दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरीं. अभिनेता को आखिरी बार जॉली एलएलबी 3 में देखा गया था. वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह लोकप्रिय ‘धमाल’ फ्रेंचाइज़ की चौथी फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अन्य कलाकारों के साथ नज़र आएंगे. इसके अलावा, वह अहमद खान द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, राजपाल यादव और कई अन्य कलाकार शामिल हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…