कार्तिक आर्यन की फिल्म पति-पत्नी और वो की कामयाबी के बाद मेकर्स इसका सीक्वल पति-पत्नी और वो दो रिलीज करने वाले हैं. मेकर्स ने आज इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में 1970 की पति-पत्नी और वो से 2026 की पति-पत्नी और वो दो तक का सफर दिखाया गया है.
पति-पत्नी और वो दो टीजर
Pati-Patni Aur Woh Do Teaser: कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो को काफी पसंद किया गया था. अब मेकर्स ने इसे फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला लिया है. इसके सीक्वल का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. दरअसल, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति-पत्नी और वो दो का टीजर रिलीज हो गया है. ये कार्तिक आर्यन की फिल्म पति-पत्नी और वो का सीक्वल है.महाभारत’ बनाने वाले डायरेक्टर बी. आर चोपड़ा 2019 में पति पत्नी और वो फिल्म लाए थे, जिसमें हसबैंड का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया था.
मुदस्सर अजीज की फिल्म पति-पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ ही अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म ने दुनिया भर में लगभग कुल 118 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसने कुल नेट कलेक्शन 84.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब इसका दूसरा पार्ट ‘पति-पत्नी और वो दो’ के नाम से रिलीज होगा. इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. पति-पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना पुलिस इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे का किरदार निभाने वाले हैं. एक्ट्रेस वामिका गब्बी उनके पति का किरदार निभाएंगी. फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह होंगी, जो आयुष्मान के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी.
बता दें कि 70 के दशक में बी.आर चोपड़ा, पति-पत्नी और वो फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर जैसी एक्ट्रेस थीं. इसके बाद साल 2019 में आई पति-पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थे. वहीं अब इसका सीक्वल आने वाला है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर की शुरुआत 70 के दशक वाली पति-पत्नी और वो से होती है. इसके बाद वो अपकमिंग पति-पत्नी और वो दो तक आती है.
इस टीजर में दिखाया गया है कि समय भले बदल जाए, लेकिन आदमियों की नीयत नहीं बदलती. टीजर में आयुष्मान खुराना अपनी तीनों हीरोइंस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. तीनों हीरोइंस के बीच काफी ड्रामा और कंफ्यूजन देखने को मिलता है. आयुष्मान इसके पीछे का कारण बनते हैं. ये तो तय है कि फिल्म में काफी हंसी, ठिठोली और कन्फ्यूजन देखने को मिलने वाला है. बता दें कि पति-पत्नी और वो दो फिल्म 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को काफी पहले रिलीज किया जाना था लेकिन इसे टाल दिया गया.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…