<
Categories: मनोरंजन

मल्टी-ऑर्गन फेलियर…आशा भोसले की मौत का कारण आया सामने, खुद डॉक्टर ने किया कन्फर्म

Asha Bhosle Death Reason: आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है. डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ मिनटों पहले ही मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया है.

Asha Bhosle Death Reason: भारत की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी. डॉ. प्रतीत समदानी ने पीटीआई को बताया कि कुछ मिनट पहले ही मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया.

उनकी पोती ज़नाई भोसले ने एक पोस्ट में बताया कि गायिका को शनिवार शाम को सीने में इन्फेक्शन और कमज़ोरी के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कितने साल की उम्र में हुआ निधन?

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है. उनकी मौत के बाद बेटे आनंद भोसले का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित ‘कासा ग्रांडे’ में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

शनिवार को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

हृदय और सांस की बीमारियों के कारण कई अंगों के काम करना बंद कर देने के बाद शनिवार को भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कहां हुआ था जन्म?

8 सितंबर, 1933 को सांगली में जन्मी आशा भोसले पंडित दीनानाथ मंगेशकर की तीसरी बेटी थीं. उन्होंने अपना पहला गाना ‘चला चला नव बाला’ 10 साल की उम्र में 1943 में फ़िल्म ‘माझा बाल’ के लिए गाया था. उनके शुरुआती कोरस हिंदी फ़िल्मी गाने 1948 में रिलीज़ हुए, जिनमें ‘सावन आया’ (चुनरिया) और ‘अंधों की दुनिया’ का एक और गाना शामिल है.उनका पहला सोलो हिंदी फ़िल्मी गाना ‘रात की रानी’ (1949) के लिए था.

संगीतकार ओ.पी. नैयर के साथ आशा का शानदार संगीत सफ़र ‘नया दौर’ (1957) से शुरू हुआ. उनके साथ उनका आखिरी गाना ‘चैन से हमको कभी आपने जीने न दिया’ (‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, 1974) था. इस गाने के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिला, हालांकि, फ़िल्म में इसे कभी फ़िल्माया नहीं गया था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST

Watch Video: मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़े UAE के गेंदबाज इबरार, मैच के बाद मांगी माफी; फिर भारतीय बल्लेबाज ने जो किया

Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…

Last Updated: November 25, 2026 07:21:18 IST

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत इन शहरों के नए रेट जारी

Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली,…

Last Updated: November 25, 2026 06:49:21 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप; AQI 224 के पार; प्रदूषण से बढ़ी चिंता

Delhi Weather 25 Nov 2026: 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में सुबह हल्की धुंध और दिन…

Last Updated: November 25, 2026 06:34:18 IST

बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का निधन, फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे बोगुरा; होटल में बिगड़ी तबीयत

Sohail Khan passes away: बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का 24 नवंबर 2026 को 66 साल…

Last Updated: November 24, 2026 23:19:07 IST