<
Categories: मनोरंजन

2 करोड़ से ज्यादा बिकीं कैसेट्स! 36 साल पहले आई इस फिल्म के 11 गानों ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आज तक नहीं टूटा

Evergreen Bollywood Songs: साल 1990 में आशिकी फिल्म रिलीज हुई, जिसके सभी गाने हिट रहे. इस फिल्म ने एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जिंदगी बदली. वहीं इसके गानों ने कुमार सानू की जिंदगी बदल दी.

Evergreen Bollywood Songs: साल 1990… हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी, जिसकी कहानी से ज्यादा उसके गानों ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया. सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों से ज्यादा लोग उसके कैसेट खरीदने के लिए बेताब नजर आए. गली-मोहल्लों से लेकर घरों की बालकनी तक बस एक ही आवाज सुनाई देती थी. ये आवाज थी कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल की. फिल्म थी महेश भट्ट की ‘आशिकी’.

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की इस फिल्म ने दोनों कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया. हालांकि असली तूफान इसके म्यूजिक ने खड़ा किया. फिल्म के 11 गानों का एल्बम ऐसा चला कि इसे हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक में गिना जाता है. कई रिपोर्ट्स में इसके दो करोड़ से ज्यादा यूनिट बिकने का दावा किया गया है. यहां तक कि IMDb के मुताबिक, बिक्री का आंकड़ा एक करोड़ पार करने के बाद टी-सीरीज ने इसकी गिनती बंद कर दी थी.

हर गाना बन गया प्यार की आवाज

फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और गीत समीर, रानी मलिक और मदन पाल ने लिखे थे. खास बात ये थी कि एल्बम का लगभग हर गाना अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा. इसके गाने कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने गाया.

फिल्म के यादगार गाने

  • जाने-जिगर जानेमन
  • मैं दुनिया भुला दूंगा
  • एक सनम चाहिए आशिकी के लिए
  • नजर के सामने
  • तू मेरी जिंदगी है
  • दिल का आलम
  • अब तेरे बिन
  • धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
  • मेरा दिल तेरे लिए

ऐसी थी राहुल और अनु की प्रेम कहानी

फिल्म की कहानी राहुल और अनु की मुलाकात से शुरू होती है. राहुल अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज होकर घर में हंगामा करता है. वो पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है. दूसरी तरफ अनु भी हॉस्टल से भागकर पुलिस के पास पहुंचती है. यहीं दोनों पहली बार मिलते हैं और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है. अनु के सपनों को पूरा करने के लिए राहुल उसके करियर में मदद करता है. जैसे-जैसे दोनों अपने करियर में आगे बढ़ते हैं, रिश्ते में गलतफहमियां आने लगती हैं. प्यार और करियर के बीच कहानी कई मोड़ लेती है. आखिरकार राहुल अनु को जाने से रोक लेता है और दोनों का प्यार अपनी मंजिल तक पहुंचता है.

बना कुमार सानू के करियर का टर्निंग पॉइंट

आशिकी सिर्फ राहुल रॉय और अनु अग्रवाल के लिए ही नहीं, बल्कि कुमार सानू के करियर के लिए भी बड़ा मोड़ साबित हुई. उनकी आवाज फिल्म के रोमांटिक गानों की पहचान बन गई. दिलचस्प बात यह है कि कुमार सानू ने फिल्म में सिर्फ गाया ही नहीं था. वे एक छोटे से किरदार में नजर भी आए थे. उन्होंने एक गुंडे का किरदार निभाया था, हीरो जिसकी पिटाई करता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST