आपने अक्सर सुना होगा कि कोई बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड या टॉलीवुड की कॉपी है. वहीं हाल ही में राजीव ठाकुर ने दावा किया है कि एक हॉलीवुड फिल्म बॉलीवुड फिल्म की कॉपी है. हैरानी की बात ये है कि उस हॉलीवुड फिल्म को अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं.
एक्टर राजीव ठाकुर
Rajiv Thakur Avatar Claim: बॉलीवुड पर अक्सर आरोप लगते हैं कि वे फिल्मों की कहानी चोरी करते हैं. बॉलीवुड की कुछ फिल्मों की कहानी कभी हॉलीवु़ड, तो कभी टॉलीवुड से इंस्पायर होती हैं. वहीं राजीव ठाकुर ने एक हालिया पॉडकास्ट में ऐसा दावा किया है, जिसने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की मौलिकता पर नई बहस छेड़ दी है. आमतौर पर हिंदी फिल्मों पर विदेशी फिल्मों की नकल करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार राजीव ठाकुर का कहना है कि मामला उल्टा है. उनके मुताबिक, जेम्स कैमरून की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘Avatar’ की कहानी 1987 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म ‘ठिकाना’ से काफी मिलती-जुलती है.
पॉडकास्ट के दौरान जब होस्ट वैभव मुंजाल ने उनसे इस दावे पर सवाल किया, तो राजीव ठाकुर ने बिना झिझक कहा कि अगर कोई ‘ठिकाना’ की कहानी ध्यान से देखे, तो उसे ‘Avatar’ से कई समानताएं नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का मूल प्लॉट लगभग एक जैसा महसूस होता है.
राजीव ठाकुर ने अपनी बात समझाने के लिए ‘ठिकाना’ की कहानी भी सुनाई. उनके अनुसार, फिल्म में अनिल कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसे एक डाकू गिरोह में घुसपैठ करने के लिए भेष बदलकर भेजा जाता है. गिरोह का नेतृत्व प्राण करते हैं, जबकि पूनम ढिल्लों उनकी बेटी बनी हैं. मिशन के दौरान अनिल कपूर को पूनम ढिल्लों से प्यार हो जाता है. धीरे-धीरे वह पूरे गिरोह को आत्मसमर्पण के लिए तैयार कर लेते हैं.
हालांकि कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुलिस विभाग का एक भ्रष्ट अधिकारी सभी डाकुओं को मार गिराने की योजना बना लेता है. अनिल कपूर उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि डाकू हथियार डालने को तैयार हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं मानता और गांव पर हमला करने निकल पड़ता है. ऐसे में अनिल कपूर अपने ही विभाग के खिलाफ खड़े होकर उन लोगों का साथ देते हैं, जिनके बीच वह मिशन पर पहुंचे थे.
राजीव ठाकुर का कहना है कि ‘Avatar’ की कहानी भी इसी तरह आगे बढ़ती है. फिल्म में पूर्व मरीन जेक सली को पेंडोरा ग्रह पर रहने वाले नावी समुदाय के बीच भेजा जाता है. शुरुआत में वह एक मिशन का हिस्सा होता है, लेकिन नावी प्रमुख की बेटी नेतिरी से प्यार होने के बाद उसका नजरिया बदल जाता है. जब इंसानी सेना नावी समुदाय पर हमला करती है, तो जेक अपने पुराने साथियों का विरोध करते हुए नावी लोगों के साथ खड़ा हो जाता है और उनके लिए लड़ाई लड़ता है.
Meerut School Bus Accident: मेरठ के चिंदौड़ी गांव में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल…
Women’s Premier League 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों के…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी के लव गिल को नॉमिनेट करने…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
WPL 2027 Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को शाम 5:30…
ये 7 सवाल मरीज़ों और परिवारों को डॉक्टर से सही बात पूछने और इलाज की…