<
Categories: India News

बीएनआई बिजनेस कॉन्क्लेव में बोले हर्ष संघवी, नई औद्योगिक नीतियां कारोबार को देंगी नई उड़ान

बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, 55 से अधिक शहरों और दो देशों के प्रतिनिधि पहुंचे सूरत (गुजरात), 18 जुलाई: औद्योगिक नगरी सूरत में बीएनआई…

बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, 55 से अधिक शहरों और दो देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

सूरत (गुजरात), 18 जुलाई: औद्योगिक नगरी सूरत में बीएनआई (बीएनआई) सूरत चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव का शनिवार को सरसाणा डोम में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उद्यमियों को संबोधित करते हुए राज्य की नई औद्योगिक नीतियों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से निवेश आ रहा है। पिछले छह महीनों में राज्य में सेमीकंडक्टर ओसैट की चार इकाइयों का लोकार्पण हो चुका है, जिससे उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सरकार की नई नीतियों का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपने कारोबार का विस्तार कर सकें।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल नीति सहित विभिन्न औद्योगिक नीतियों में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनका लाभ उद्योग जगत को मिलेगा। बीएनआई जैसे मंच सहयोग, नेटवर्किंग और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करते हैं। सूरत की प्रगति यहां के उद्यमियों के हाथ में है और सभी को मिलकर शहर व राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर बीएनआई सूरत के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव सिंधवी ने बताया कि वर्ष 2016 में सूरत में बीएनआई की शुरुआत हुई थी और आज संस्था व्यापारिक नेटवर्किंग का मजबूत मंच बन चुकी है। संरचित नेटवर्किंग के माध्यम से हजारों उद्यमियों ने अपने कारोबार का विस्तार किया है। दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह कॉन्क्लेव पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया है।

harsh-sanghavi-at-bni-business-conclave-new-industrial-policies-will-give-businesses-fresh-momentum-PNN

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश के 55 से अधिक शहरों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बीएनआई सूरत के 2,000 से अधिक सदस्य, शहर के 3,000 से 4,000 उद्योगपति तथा बड़ी संख्या में व्यवसायी और आगंतुक इसमें शामिल हो रहे हैं। बीएनआई 86 देशों में सक्रिय है, इसलिए इस बार दो देशों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे हैं। कॉन्क्लेव में रिटेल, बी-टू-बी, बी-टू-सी, बड़े उद्योगों और बिल्डर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर 100 से अधिक बिजनेस स्टॉल भी लगाए गए हैं।

गौरव सिंधवी ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में बीएनआई सहयोग और भाईचारे की भावना के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने का मंच उपलब्ध करा रहा है। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में व्यापार, नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास से जुड़े प्रतिष्ठित वक्ता भी अपने अनुभव साझा करेंगे।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

कोटा में BTech छात्र भुवनेश नागर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जयपुर की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी.…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:58 IST

Neeraj Yadav: भारत को 3 गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट ने क्यों किया सुसाइड? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:54 IST

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक…

Last Updated: October 28, 2026 12:40:43 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की रात कब खोलें व्रत? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा की पूरी विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर, शादीशुदा औरतें पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती…

Last Updated: October 28, 2026 12:36:27 IST

Meerut School Bus Accident: स्कूल बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, मेरठ में 15 से ज्यादा बच्चे घायल; हादसे के बाद मची चीख पुकार

Meerut School Bus Accident: मेरठ के चिंदौड़ी गांव में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल…

Last Updated: October 28, 2026 12:20:08 IST

WPL 2027 Auction: 150 खिलाड़ी, पांच फ्रेंचाइजी; जानें किस टीम के पास कितना पैसा? आज लगेगी बोली

Women’s Premier League 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों के…

Last Updated: October 28, 2026 12:12:03 IST