<
Categories: मनोरंजन

‘अप्सरा’ बनकर टीवी पर लौटीं अविका गौर, शाही लुक और जादुई कहानी में दिखेगा नया अंदाज

Avika Gaur Serial: बालिका वधू की आनंदी से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर शादी के बाद अब नए सीरियल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में उनका लुक भी वायरल हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

Avika Gaur Serial: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अविका गौर एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस बार वह स्टार प्लस के नए शो ‘अप्सरा’ में एक अलग और भव्य अंदाज में दिखाई देंगी. 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शो में दर्शकों को जादू, रोमांच, भावनाओं और पौराणिक कहानियों से जुड़ी एक काल्पनिक दुनिया देखने को मिलेगी. अविका का शाही लुक और उनका शक्तिशाली किरदार इस शो की खासियतों में शामिल हैं.

अलौकिक दुनिया में दिखेंगी अविका

‘अप्सरा’ की कहानी समुद्र मंथन से प्रेरित है. शो में अमृत की रक्षा, बुरी शक्तियों से संघर्ष और अपनों को बचाने की कोशिश के बीच कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे. इसकी मुख्य कहानी सुनेहरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार समीक्षा जायसवाल निभा रही हैं. पारस कलनावत, अनुष्का मर्चेंडे और अदा खान भी इस शो में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

किरदार की खूबियों ने खींचा ध्यान

अविका के मुताबिक, किसी प्रोजेक्ट को चुनते समय उनके लिए कहानी और किरदार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. अप्सरा में उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जिसमें ताकत होने के साथ-साथ भावनाएं और कमजोरियां भी हैं. इस भूमिका में रोमांस, एक्शन, डांस और भावुक दृश्यों का मेल है. यही विविधता उन्हें इस किरदार की ओर खींच लाई.

खास कॉस्ट्यूम और जूलरी

शो में अविका का लुक तैयार करने के लिए खास कपड़ों, गहनों और मेकअप पर ध्यान दिया गया है. अभिनेत्री का कहना है कि इस रूप में ढलना उनके लिए एक नया अनुभव रहा. उनका मानना है कि किरदार की बाहरी साज-सज्जा कलाकार को उसकी दुनिया और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है. अविका ने शो की भव्यता के लिए निर्माता मुक्ता धोंड और विक्रम घई की भी सराहना की.

अविका गौर का सफर

अविका गौर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. टीवी शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं. इसके बाद ‘ससुराल सिमर का’ में रोली के किरदार ने भी उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई. टेलीविजन के अलावा उन्होंने फिल्मों और अन्य मनोरंजन प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. अब अप्सरा के जरिए अविका एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case:टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इस ऐप से शूटरों को मिल रहे थे निर्देश

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से…

Last Updated: October 19, 2026 17:18:30 IST

Pragyan Ojha Chief Selector: BCCI का बड़ा फैसला, प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी चयन समिति में एंट्री

BCCI New Chief Selector 2026: बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में…

Last Updated: October 19, 2026 17:12:48 IST

Dussehra 2026: दशहरे पर दिख जाए ये पक्षी तो खुल सकती है किस्मत! जानें भगवान राम से क्या है इसका संबंध

Dussehra 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लंका पर हमला करने और रावण को मारने से…

Last Updated: October 19, 2026 17:09:24 IST

Dussehra kab hai: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को, कब होगा रावण दहन? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dussehra kab hai: दशहरा 2026 में देश के अधिकतर हिस्सों में 20 अक्टूबर, मंगलवार को…

Last Updated: October 19, 2026 16:55:15 IST

Elon Musk का बड़ा ऐलान,अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर; मची हलचल

Elon Musk: SpaceX की शुरुआत 2002 में हुई थी. यह कंपनी रॉकेट बनाने, स्पेस में…

Last Updated: October 19, 2026 16:51:07 IST