<
Categories: मनोरंजन

Awarapan 2 box office collection day 10: साल की टॉप बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हुई ‘आवारापन 2’, इमरान हाशमी ने बनाया खास रिकॉर्ड

Awarapan 2 box office collection day 10: ‘आवारापन 2’ की सफलता ने इमरान हाशमी के लिए भी एक खास मुकाम हासिल किया है. फिल्म ने अब अभिनेता की पहली सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ के प्रॉफिट प्रतिशत को पीछे छोड़ दिया है. साल 2004 में रिलीज हुई ‘मर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 फीसदी का प्रॉफिट दर्ज किया था.

Awarapan 2 box office collection day 10: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफल फिल्मों में शामिल हो गई है. लंबे समय से बहुप्रतीक्षित इस सीक्वल ने न सिर्फ पहली फिल्म की लोकप्रियता को बरकरार रखा, बल्कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में भी कामयाबी हासिल की है. फिल्म अब भारत में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है.

फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला और पहले हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार मजबूत बनी रही. दूसरे वीकेंड में भी ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई को एक और बड़ा बूस्ट मिला.

10वें दिन इतनी हुई कमाई

‘आवारापन 2’ ने अपने 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के कुल 9,858 शो चले. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.वहीं, विदेशों में फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 192 करोड़ रुपये हो गया है.

इमरान हाशमी ने बनाया खास रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ की सफलता ने इमरान हाशमी के लिए भी एक खास मुकाम हासिल किया है. फिल्म ने अब अभिनेता की पहली सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ के प्रॉफिट प्रतिशत को पीछे छोड़ दिया है. साल 2004 में रिलीज हुई ‘मर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 फीसदी का प्रॉफिट दर्ज किया था. वहीं, ‘आवारापन 2’ ने महज 10 दिनों में लगभग 215 फीसदी का अनुमानित प्रॉफिट हासिल कर लिया है.

2026 की टॉप बॉलीवुड फिल्मों में शामिल

‘आवारापन 2’ अब साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी ऊपर पहुंच गई है. फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 137.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.इसके साथ ही नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.अब फिल्म की नजर ‘धमाल 4’ के कलेक्शन पर है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ अपने दूसरे हफ्ते में ही अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर सकती है.

इमरान हाशमी का शानदार कमबैक

‘आवारापन 2’ की जबरदस्त कमाई को इमरान हाशमी के लिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है. फिल्म को दर्शकों से मजबूत वर्ड ऑफ माउथ मिला है और यही इसकी कमाई को लगातार आगे बढ़ा रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST