<
Categories: मनोरंजन

Awarapan 2 Box Office: 6 दिन में इमरान हाशमी ने मचाया तहलका, कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Awarapan 2 Box Office Collection: वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आना तय था, लेकिन इसके बावजूद ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में दमदार कमाई की और सोमवार के टेस्ट में भी अपनी पकड़ बनाए रखी. मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की, हालांकि बुधवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली.

Awarapan 2 Box Office Collection: 6 दिनों में आवारापन 2 ने कितना कमाया? 

‘आवारापन 2’ की कमाई में पहले वीकेंड दिखा जबरदस्त उछाल

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 55 फीसदी का उछाल आया और इसने 33.75 करोड़ रुपये बटोर लिए. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और बढ़े हुए शोज का फिल्म को फायदा मिला. शुक्रवार को जहां फिल्म के 9,033 शो थे, वहीं शनिवार को इनकी संख्या बढ़कर 10,496 हो गई.रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये पहुंच गया.

सोमवार-मंगलवार को भी बनी रही पकड़

वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आना तय था, लेकिन इसके बावजूद ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए.वहीं, पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी और इसने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मंगलवार को फिल्म के शोज की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला.

छठे दिन 16 फीसदी गिरी कमाई

बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन ‘आवारापन 2’ की कमाई में करीब 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो गया है.फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

‘आवारापन 2’ का डे-वाइज कलेक्शन

  • Day 1 (शुक्रवार): 22.00 करोड़ रुपये
  • Day 2 (शनिवार): 33.75 करोड़ रुपये
  • Day 3 (रविवार): 26.00 करोड़ रुपये
  • Day 4 (सोमवार): 9.25 करोड़ रुपये
  • Day 5 (मंगलवार): 9.75 करोड़ रुपये
  • Day 6 (बुधवार): 6.75 करोड़ रुपये
  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 107.50 करोड़ रुपये

क्यों चल रही है ‘आवारापन 2’?

‘आवारापन 2’ को ओरिजिनल फिल्म ‘आवारापन’ की लोकप्रियता का भी फायदा मिल रहा है. साल 2007 में रिलीज हुई पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई. फिल्म के इमोशनल नैरेटिव और शानदार म्यूजिक को आज भी दर्शकों के बीच पसंद किया जाता है.

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ कितनी देर तक बनाए रखती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST