इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर आवारापन 2 की नई रिलीजिंग डेट सामने आ गई है. मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर इसकी नई रिलीजिंग डेट की घोषणा की है. इस फिल्म का मुकाबला लाहौर 1947 और भेड़िया 2 से होने वाला है.
आवारापन 2 रिलीज डेट
Awarapan 2: इमरान हाशमी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने इसकी दूसरी रिलीज डेट अनाउंस करते हुए बताया है कि अब आवारापन को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा. बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज किया गया था, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में इमरान हाशमी और श्रिया सरन थी. वहीं आगामी फिल्म आवारापन 2 को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं.
जानकारी के अनुसार, पहले आवारापन 2 को 3 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था. हालांकि इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया. मेकर्स ने 21 अप्रैल को इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया. इसमें बताया गया कि आवारापन 2 को इसी साल अगस्त में रिलीज की जाएगी. विशेष फ़िल्म्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा हटाते हुए पोस्ट में लिखा कि इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा. स्टोरी के कैप्शन में लिखा गया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर वीकेंड में फ्री रहें. 14 अगस्त 2026 को आवारापन 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और प्रीति जिंटा की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’से होगा. ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा ये फिल्म वरुण धवन स्टारर भेड़िया 2 के साथ भी क्लैश करेगी. जानकारी के अनुसार, आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को रिलीज होना वाली है. वहीं भेड़िया 2 भी उसी दिन रिलीज होने वाली है.
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…