<
Categories: मनोरंजन

Ayesha Khan: कौन है आयशा खान का मिस्ट्री मैन? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, फैंस को इस मशहूर सिंगर पर हुआ शक!

'शरारत' फेम आयशा खान की हाथ में डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें देख इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है. फैंस एक मशहूर सिंगर से नाम जोड़ रहे हैं, लेकिन क्या ये वाकई सगाई है या महज एक पब्लिसिटी स्टंट? जानिए इस वायरल पोस्ट के पीछे का पूरा सच.

शरारत गाने से सुर्खियों में आईं आयशा खान अपने डांस नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो किसी एंगेजमेंट शूट जैसी लग रही हैं. तस्वीरों में वह अपनी उंगली में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

आयशा खान को आपने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ में देखा होगा, जहां उन्होंने क्रिस्टल डिसूजा के साथ एक ग्रैंड वेडिंग सीक्वेंस में डांस किया था.

मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें वायरल

वायरल तस्वीरों में आयशा एक शख्स के साथ पोज दे रही हैं, लेकिन उसका चेहरा कैमरे से छिपाया गया है. इस सस्पेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आयशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ ‘A dream’ लिखा, जिससे फैंस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह वाकई उनकी सगाई है या किसी ब्रांड का प्रमोशन.

यूजर्स लगातार कमेंट कर मिस्ट्री मैन को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह पीछे से करण औजला क्यों लग रहे हैं?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बस यह कंफर्म कर दो कि यह मुनव्वर नहीं हैं.’ एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘अगली बार जब सच में एंगेजमेंट होगी, तब भी मैं यकीन नहीं करूंगा.’

राखी सावंत, अर्चना गौतम और रश्मि देसाई जैसे कई सेलिब्रिटीज ने भी तस्वीरों पर कमेंट कर आयशा को बधाई दी है. रश्मि देसाई ने लिखा, “मैं दुआ करती हूं कि आपके सारे सपने पूरे हों.’

Screenshot 20260819 191846

Screenshot 20260819 192011

क्या वाकई हो गई है सगाई?

आयशा की सगाई की सच्चाई को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. काफी गुंजाइश है कि यह तस्वीरें किसी ज्वेलरी ब्रांड के प्रमोशन का हिस्सा हों, क्योंकि आयशा ने अपनी पोस्ट में एक ज्वेलरी ब्रांड को टैग करते हुए लिखा है, ‘Find your perfect diamond engagement ring here.’

बिग बॉस 17 से मिली थी बड़ी पहचान

आयशा खान ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आई थीं. शो में आते ही उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर टू-डेटिंग और चीटिंग के गंभीर आरोप लगाए थे. आयशा का दावा था कि मुनव्वर एक ही वक्त में कई महिलाओं को डेट कर रहे थे. इस विवाद ने शो में काफी बवाल मचाया था.

‘शरारत’ गाने से मिला नेशनल फेम

आयशा को असली पहचान फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से मिली. क्रिस्टल डिसूजा के साथ उनका यह डांस ट्रैक रातों-रात वायरल हो गया था. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 810 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST