<
Categories: मनोरंजन

आयशा खान का खौफनाक खुलासा: मेरे साथ रेप की कोशिश हुई, शूटिंग के दौरान स्पॉट बॉय भेजता था गंदे वॉइस नोट्स!

फिल्म 'धुरंधर' की स्टार आयशा खान ने खुलासा किया है कि उनके साथ रेप की कोशिश हुई थी. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक स्पॉट बॉय उन्हें अश्लील वॉइस नोट्स भेजकर परेशान करता था. आयशा ने इंडस्ट्री के इस काले सच को उजागर करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए है.

मशहूर एक्ट्रेस आयशा खान, जो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए काफी चर्चा में है, ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे डरावने अनुभव को साझा कर सबको झकझोर दिया है.  आयशा ने बताया कि उनके साथ अतीत में रेप की कोशिश (Attempt to Rape) हुई थी.  इस घटना को याद करते हुए वह काफी भावुक हो गई और बताया कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे एक अंधेरा सच भी छिपा होता है, जिसका सामना कई बार अभिनेत्रियों को करना पड़ता है.

शूटिंग के दौरान स्पॉट बॉय की घटिया हरकत

आयशा ने फिल्म के सेट पर होने वाले उत्पीड़न का भी ज़िक्र किया.  उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान एक स्पॉट बॉय उन्हें परेशान कर रहा था.  वह लड़का आयशा को बेहद आपत्तिजनक और गंदे ‘वॉइस नोट्स’ भेजता था.  आयशा ने बताया कि वह उस वक्त काफी डरी हुई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाई.

ग्लैमर वर्ल्ड के काले सच पर उठाया सवाल

आयशा खान ने अपने इस इंटरव्यू के ज़रिए फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए है.  उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग अपनी सीमाएं भूल जाते है और काम के बहाने अभिनेत्रियों का मानसिक और शारीरिक शोषण करने की कोशिश करते है.  आयशा का कहना है कि उन्होंने ये बातें इसलिए शेयर कीं ताकि अन्य लड़कियां भी सजग रहें और अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार के खिलाफ तुरंत बोलें.
Mansi Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान से दिल्ली-एनसीआर कैसे पहुंच रहे खतरनाक हथियार? क्या ‘धुरंधर’ फिल्म से लिया आइडिया

Delhi Police Crime Branch Busts Arms Smuggling Gang: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime…

Last Updated: March 25, 2026 11:02:49 IST

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:57 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST