<

कैसी है 12 करोड़ की Rolls Royce? जिसे खरीदकर पछताए रैपर बादशाह

हाल ही में रैपर बादशाह ने दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी में से एक Rolls Royce खरीदी. हालांकि कार खरीदने के कुछ ही मिनट बाद उन्हें इसका अफसोस होने लगा. आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

Rolls Royce Cullinan II: बीते साल फेमस रैपर बादशाह ने रोल्स रॉयस की कमीनन सीरीज II खरीदी थी. इसके बाद रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज़ II खरीदने वाले पहले इंडियन म्यूजिशियन बन गए थे. इस कार को खरीदकर वे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो गए थे. बादशाह ने जो लग्जरी कार खरीदी, मुंबई में उसकी एक्स शोरूम कीमत 12.25 करोड़ रुपए है. हालांकि इस कार को खरीदने के बाद बादशाह काफी पछताए थे. 

10-15 मिनट ही रहा नशा

दरअसल, हाल ही में रैपर ने कर्ली टेल्स में बात करते हुए कहा कि रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II का फैसला उन्होंने काफी जल्दबाजी में लिया था. पहले वो दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक खरीदने और उसके मालिक होने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन उनकी ये एक्साइटमेंट ज्यादा देर तक नहीं रही. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि रोल्स रॉयस खरीदने का उनका नशा मुश्किल से 10-15 मिनट ही रहा.

जल्दबाजी में लिया गया फैसला

उन्होंने कहा कि रोल्स रॉयस खरीदने का उनका फैसला काफी जल्दबाजी में लिया गया था. उन्होंने कहा कि बादशाह वाली फीलिंग है कि आज ही इसे खरीदना है, तो कार खरीद लाए. उसका नशा 10-15 मिनट तक रहा. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काफी स्टार्स को महंगी और लेटेस्ट कारों का शौक होता है. इनमें से ही एक हैं रैपर बादशाह. बादशाह का कहना है कि जो भी बेस्ट टेक्नोलॉजी होती है, वो उसे खरीदना चाहते हैं. लोग कहते हैं कि ये गाड़ी बेस्ट है, तो वो मुझे चाहिए.

कितनी दमदार है रोल्स रॉयस कलीनन सीरीज II कार?

रोल्स रॉयस कलीनन में 6750 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 563 बीएचपी की पावर देता है और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 12 सिलेंडर्स का है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इस एसयूवी कार में 5 लोगों के बैठनी की क्षमता है. कंफर्ट के लिए इसमें एसी, बीटर, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज  कंट्रोल, रियल टाइम व्हीकल ट्रेकिंग, कीलेस एंट्री, वॉइस कमांड्स, डिजिटल क्लस्टर जैसे तमाम बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL Points Table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:51:56 IST

सूरत प्लास्ट शो 2026 में रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा खास फोकस

सूरत (गुजरात), मार्च 31: सूरत प्लास्ट शो 2026, प्लास्टिक और पॉलिमर उद्योग से जुड़ी एक…

Last Updated: March 31, 2026 12:37:08 IST

Honda CBR500R vs Brixton Crossfire 500 Storr कौन बनेगी सेगमेंट की बेस्ट बाइक? फीचर्स में क्या है अंतर

इन्हें लेने से पहले आपको दोनों बाइकों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए.…

Last Updated: March 31, 2026 12:34:06 IST