भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने करियर के साथ ही अपनी लाइफ के लिए भी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. वहीं अब उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा
Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाई है. उन्होंने भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से लोगों को फैन बनाया है. वे अपनी एक्टिंग ही नहीं, खूबसूरती और ग्लैमर के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं. उन्होंने नौ साल पहले साल 2017 में बिग बॉस के सेट पर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी. वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. एक्ट्रेस 43 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी भी मां नहीं बन सकी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मां न बन पाने का दर्द जाहिर किया है.
मोनालिसा ने फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी के काफी साल बाद भी उनकी गोद सूनी है और वो मां बनने के लिए तरस रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मी करियर में दबदबा बनाने के बाद अब वो अपना परिवार चाहती हैं. मैं अब अपना बच्चा चाहती हूं, लेकिन अब ये बहुत मुश्किल है. मैं बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचती हूं. इस बातचीत में उन्होंने अपने पति विक्रांत को सपोर्टिव पिलर बताया.
उन्होंने बताया कि उनके पति विक्रांत मोनालिसा को अक्सर समझाते हैं और उन्हें नेगेटिव होने से मना करते हैं. अब मोनालिसा का ये दर्द सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी इस बात को लेकर काफी दुखी हैं. मोनालिसा के फैंस जल्द उनका पूरा परिवार साथ देखना चाहते हैं.
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वो भले ही भोजपुरी एक्ट्रेस हैं लेकिन कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले एक्ट्रेस रेस्टोरेंट में वेट्रेस के तौर पर काम करती थीं. उनके अंकल ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने का रास्ता दिखाया. इसके बाद उन्हें काफी सोच विचारकर फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखा. अब वे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे तमाम एक्टर्स के साथ काम किया.
Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…
अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…
West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…
पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज…
सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा कस्बे के 20…
Eye Care Tips: कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम क्यों हो रही है?…