Madhu Sharma: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मधु शर्मा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि मधु ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की थी.
Bhojpuri Queen Madhu Sharma
Madhu Sharma: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मधु शर्मा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की एक प्रेरणादायक पहचान हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि मधु शर्मा भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले तमिल एक्ट्रेस के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं. साउथ इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी पर्दे तक उनका सफ़र मेहनत, टैलेंट और आत्मविश्वास की मिसाल है.
खूबसूरती के साथ-साथ दमदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेस के जरिए मधु शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई. रोमांटिक किरदार हों या सशक्त महिला भूमिकाएं, उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया. साउथ की सिनेमैटिक समझ और भोजपुरी मिट्टी की खुशबू को एक साथ लेकर आईं मधु शर्मा आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं और इसी वजह से उन्हें पूरे सम्मान के साथ भोजपुरी क्वीन कहा जाता है.
मधु शर्मा ने तमिल और भोजपुरी के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने कई बड़े-बड़े अवॉर्ड भी जीते हैं. मधु का नाम उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होता है, जिन्होंने भोजपुरी के हर बड़े स्टार के साथ फिल्में और गाने किए हैं. पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव तक के साथ उनके काम को खूब पसंद किया गया है.
महज 15 साल की उम्र से मधु ने काम करना शुरू कर दिया था. हालांकि उन्हें फिल्मों में काम करने का कोई शौक नहीं था. अपनी मां के कहने पर मधु ने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था. उन्होंने एक के बाद एक क हिट फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस ने बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखा था.वहीं उन्होंने घूमने-फिरने का भी काफी शौक था. मधु ने मन बनाया हुआ था कि अगर वह डॉक्टर नहीं बनी तो ट्रैवलर बन जाएंगी. लेकिन किस्मत ने मधु के लिए कुछ और सोचकर रखा था.
अपनी मां के कहने पर मधु ने फोटोशूट करवाने शुरू किए थे. उन्हीं फोटोशूट के जरिए उन्हें अपनी पहली तमिल फिल्म भी मिली थी. इस बात का खुलासा मधु ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. पहली फिल्म साइन करने के बाद फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया.
मधु और उनकी फिल्में हमेशा विवादों से दूर ही रहीं. लेकिन एक बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के मामले में उनका नाम भी सामने आया था, जिसके चलते उन्होंने सफाई देनी पड़ी थी. दरअसल अक्षरा ने मधु के नाम का इस्तेमाल करते हुए पवन सिंह पर तंज कसा था.अक्षरा का कहना था कि पवन सिंह ने उनके अलावा मधु के साथ भी बदसलूकी की थी. इश बयान के बाद मधु ने सामने आकर इन खबरों का खंडन किया था और साफतौर पर कहा था कि पवन सिंह उनके साथ ऐसा कुछ नहीं किया.
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…