<
Categories: भोजपुरी

‘एक दू तीन…’! लीजिए होली से पहले पेश है एक और डबल मीनिंग से भरा ‘अमर्यादित’ गाना; भोजपुरी संस्कृति एक बार फिर शर्मसार!

संगीत या सिर्फ फूहड़ता? शिल्पी राज के 'एक दू तीन' और 'बिछुआ' गानों ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल. क्या व्यूज के लिए संस्कृति को बेचना सही है? खुद देख लीजिए...

भोजपुरी भाषा, जिसकी जड़ें बेहद समृद्ध रही हैं, कह सकते हैं कि समय के साथ आज डिजिटल युग में अपनी पहचान खोती जा रही है, शिल्पी राज के हालिया ट्रैक इस गिरावट के ताजा उदाहरण में से एक है. 18 जनवरी को रिलीज हुए ‘एक दू तीन’ गाने में भर भर कर द्विअर्थी शब्द आपको मिलेंगे. विडंबना यह है कि आजकल के युवा इस वीडियो पर कमेंट करके लिख रहे हैं कि यह वीडियो बवाल है… गाना बवाल है…

होली से पहले रिलीज हुआ ‘एक दू तीन…’

आपको बताते चलें कि शिल्पी राज का यह गाना होली को रिप्रेजेंट कर रहा है. होली जैसा पवित्र त्योहार, जो रंगों और भाईचारे का प्रतीक है, उस संस्कृति को ‘एक दू तीन’ जैसे गानों के जरिए खराब करने की कोशिश की जा रही है? जब गाने के बोल और फिल्मांकन में शालीनता की जगह द्विअर्थी संवाद (Double Meaning) ले लेते हैं, तो वह संगीत नहीं बल्कि केवल व्यूज बटोरने का एक सस्ता जरिया बन जाता है. वही आपको इस गाने में देखने को मिलेगा.

बिछुआ’ और दोहरापन

यही नहीं 8 जनवरी को रिलीज हुआ गाना ‘बिछुआ’ भी शिल्पी राज द्वारा ही गाया गया है. और इसमें भी लोगों का भर भरकर यही कमेंट है की यह गाना जबरदस्त है. और इस गाने के वीडियो ने व्यूज भी खूब बटोरे हैं. भले ही प्रशंसक इसे ‘जबरदस्त’ कहें, लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है कि यहां कला से ज्यादा जोर अंग-प्रदर्शन और भड़काऊ डांस मूव्स पर दिया है. रिया राव के डांस स्टेप्स और गाने के बोलों में जो ‘फूहड़ता’ झलकती है, वह परिवार के साथ बैठकर सुनने लायक तो बिलकुल नहीं है.

‘बाहुबली’ और ‘ग्लोबल स्टार’ जैसे टैग

यूट्यूब कमेंट्स में यूजर्स विजय चौहान को ‘भोजपुरी बाहुबली’ और ‘ग्लोबल स्टार’ जैसे टैग दे रहे हैं. यह विडंबना ही है कि जिस इंडस्ट्री को अपनी विरासत और मर्यादा के लिए पहचाना जाना चाहिए था, वहाँ ‘आग लगाने वाले’ गानों को सफलता का पैमाना माना जाता है. जब तक श्रोता इस तरह की अश्लीलता को ‘ब्लॉकबस्टर’ कहते रहेंगे, मेकर्स गंदगी परोसना बंद नहीं करेंगे.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

PBKS vs SRH Weather Forecast: क्या एक बार फिर बारिश बिगाड़ेगी श्रेयस अय्यर का खेल? जानें आज कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम

PBKS vs SRH  Weather Forecast: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम…

Last Updated: April 11, 2026 11:42:29 IST

चीखती-चिल्लाती रही बहू, लेकिन नहीं माना ससुर; घर में ही कर दिया कांड, वीडियो वायरल

Viral Video: कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. जहां एक ससुर…

Last Updated: April 11, 2026 11:37:43 IST

बच सकती थी 10 जिंदगियां, मथुरा नाव हादसा को लेकर बड़ा खुलासा; 14 घंटे से रेस्क्यू जारी

Mathura Boat Accident: प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मरने वाले 10 भक्तों के शवों को पोस्टमॉर्टम…

Last Updated: April 11, 2026 11:31:40 IST

Viral Video: चप्पलों से सुजाया एक-दूसरे का मुंह! इन दो लोगों के बीच छिड़ा ऐसा संग्राम कि देखने वाले भी रह गए दंग!

Road Side Fight 2026: अक्सर लोग अपनी लड़ाइयों में लाठी-डंडों का इस्तेमाल करते हैं, मगर…

Last Updated: April 11, 2026 11:41:51 IST

747 करोड़ में बनी फिल्म इस फिल्म के पैसे गए थे डूब, थिएटर में हुई फेल, फिर भी ओटीटी पर बनी नंबर 1- जानें नाम

Guess The Series: एक ऐसी फिल्म जिसका बजट काफी ज्यादा था लेकिन फिर भी वो…

Last Updated: April 11, 2026 11:22:53 IST

ये हैं एक्शन सीन के ‘रियल हीरो’, वायरल क्लिप ने दिखाई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक वायरल क्लिप ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रिस्की स्टंट…

Last Updated: April 11, 2026 11:21:13 IST