<
Categories: धर्म

चंद्र ग्रहण के दिन बच्चे का पैदा होना शुभ है या अशुभ? कैसा होता है उनका स्वभाव, जानें उनका भाग्य, करियर और सेहत

Baby Born On Chandra Grahan: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा. सूर्य और चंद्र, दोनों ही ग्रहण को लेकर समाज में विभिन्न प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं. खासकर गर्भवती महिलाओं को लेकर. ऐसे में सवाल है कि क्या ग्रहण के दिन बच्चे का पैदा होना शुभ है या अशुभ? चंद्र ग्रहण के दिन जन्में बच्चे का स्वभाव कैसा होता है? इस बारे में बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

Baby Born On Chandra Grahan: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इस साल दो सूर्य और दो चंद्र को मिलाकर कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें एक सूर्य ग्रहण हो चुका है और पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा. सनातन धर्म में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ज्योतिषीय घटना माना गया है. सूर्य और चंद्र, दोनों ही ग्रहण को लेकर समाज में विभिन्न प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं. खासकर गर्भवती महिलाओं को लेकर. इस दौरान उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सवाल है कि क्या ग्रहण के दिन बच्चे का पैदा होना शुभ है या अशुभ? चंद्र ग्रहण के दिन जन्में बच्चे का स्वभाव कैसा होता है? कैसा होता है उनका भाग्य, करियर और सेहत? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव

भावुक और संवेदनशील: ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, शास्त्रों में चंद्रमा को मन का स्वामी कहा गया है. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति कमजोर पड़ती है, जिसका असर भावनात्मक स्तर पर देखा जा सकता है. इस कारण ग्रहण के दिन जन्मे बच्चे अक्सर भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं. 

भावनाओं की कद्र: चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं. हालांकि, इनकी अच्छी बात यह होती है कि ये दूसरों की भावनाओं को भी अच्छी तरह समझते हैं. 

ईमानदार और भरोसेमंद: ये ईमानदार और भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं. हालांकि, उनका मूड जल्दी बदल सकता है और वे कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं.

कैसा होता है भाग्य और करियर

मेहनती और प्रतिभाशाली: मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे मेहनती और प्रतिभाशाली होते हैं. वे अपने दम पर पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं. खासकर रचनात्मक, रिसर्च या कला से जुड़े क्षेत्रों में उनकी रुचि अधिक देखी जाती है.

समाज में बनाते अलग पहचान: कहा जाता है कि ये बच्चे गहरी सोच रखने वाले होते हैं और जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं. हालांकि, इन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

स्वास्थ्य से जुड़ी मान्यता और उपाय

हेल्थ से जुड़ी मान्यता: कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, विशेषकर मानसिक संतुलन के मामले में. हालांकि, यह पूरी तरह आस्था पर आधारित विचार हैं. पर चंद्र देव और भगवान शिव की पूजा करने, सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करने और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

3 मार्च को चंद्र ग्रहण 2026 का समय

3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट होगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, जिससे इसका प्रभाव और भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

अब इसका जवाब कौन… ट्विशा केस में CBI जांच की मांग के बीच भड़के एनोश कार्लो, कार पर हाथ पटकते हुए कह दी बड़ी बात

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले पर सास गिरिबाला सिंह के…

Last Updated: May 22, 2026 16:40:47 IST

सावधान! लो जी… आ गया इस गंभीर बुखार का मौसम, सेहत का रखना होगा खास ख्याल, इन चीजों का सेवन फायदेमंद

Typhoid Fever Diet: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, गर्मी और मानसून दोनों ही मौसम अपने…

Last Updated: May 22, 2026 15:48:02 IST

IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

एक चौंकाने वाला जॉब स्कैम सामने आया है, जहां आईआईएम ग्रेजुएट को फर्जी ऑफर लैटर…

Last Updated: May 22, 2026 13:12:04 IST

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST