<
Categories: मनोरंजन

Box Office: ‘भूत बंगला’ के लिए शुभ रहा मंगलवार, ‘धुरंधर 2’ ने भी भरी उड़ान, क्या रही ‘डकैत’ की कमाई?

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों तीन फिल्में दिखाई जा रही हैं. इस लिस्ट में 'भूत बंगला' से लेकर 'डकैत' जैसी फिल्में शामिल हैं. मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' की कमाई में बढ़त देखने को मिली है. क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

अक्षय कुमार अभिनीत ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. वीकएंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. अब बीते मंगलवार यानी 21 अप्रैल को फिल्म के कलेक्शन में एक बार से बढ़त देखने को मिली हैं. वहीं, रणवीर सिहं की धुरंधर 2 के लिए शुभ रहा मंगलवार. चलिए जानते हैं अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा. 

‘भूत बंगला’ के लिए कैसा रहा मंगलवार?

प्रियदर्शन के निर्देशन में रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं. फिल्म ने मंगलवार यानी 21 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फिल्म ने सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. आपको बता दें कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद एक साथ आई है. इस फिल्म ने धीरे-धीरे 100 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. 

‘धुरंधर 2’ की कमाई कितनी हुई?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म 34 दिन बाद भी शानदार कमाई करती दिख रही है. इस फिल्म ने मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 1.62 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1119.64 करोड़ रुपये कमाए है. इसके अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो इसने 1,810.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं. 

क्या रहा ‘डकैत’ का हाल?

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 12  दिन हो चुके हैं. इस फिल्म की हालत बहुत पस्त नजर आ रही है. फिल्म ने मंगलवार यानी 21 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 47 लाख रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 50 लाख रुपये कमाए थे.  फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 33.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST